ऑस्टिन रॉबर्ट बटलर (जन्म 17 अगस्त 1991) एक अमेरिकी अभिनेता हैं। उन्होंने एल्विस (2022) में एल्विस प्रेस्ली की भूमिका निभाई थी। इसमें उनकी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की भूमिका के लिए अकादमी पुरस्कार हेतु नामांकित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और बाफ्टा भी जीता। ऑस्टिन को टाइम पत्रिका ने 2023 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया गया।[1]

ऑस्टिन बटलर

2022 में ऑस्टिन
जन्म 17 अगस्त 1991 (1991-08-17) (आयु 32)
अनाहेम, कैलिफ़ोर्निया, यू.एस.
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 2005–वर्तमान
साथी वैनेसा हडजेंस (2011–2019)

जन्म संपादित करें

ऑस्टिन का जन्म 17 अगस्त 1991 को अनाहेम कैलिफ़ोर्निया में हुआ था। वे एक सौंदर्यशास्त्री [2] लोरी ऐनी (नी हॉवेल) के पुत्र थे। [3] जब ऑस्टिन सात साल के थे तब दोनों का तलाक हो गया था। उनकी एक बड़ी बहन एशले (जन्म 1986) है। उन्होंने ऑस्टिन के साथ नेड्स डिक्लासिफाइड स्कूल सर्वाइवल गाइड में अभिनय किया था।

जब बटलर तेरह साल के थे तब ऑरेंज काउंटी मेले में एक अभिनय प्रबंधन कंपनी के प्रतिनिधि ने उनसे संपर्क किया था। जिसने उन्हें मनोरंजन जगत में शुरुआत करने में मदद की। ऑस्टिन को अच्छा लगाा इसलिए उन्होंने जल्दी ही अभिनय की कक्षाएँ लेना शुरू कर दिया।

टेलीविज़न पर संपादित करें

बटलर ने टेलीविज़न पर अभिनय करना शुरू किया। उन्होंने पहले डिज़्नी चैनल और निकेलोडियन में अभिनय किया। बाद में किशोर नाटकों में भी अभिनय की शुरुआत की। उनमें द सीडब्ल्यू के लाइफ़ अनएक्सपेक्टेड (2010-2011) और स्विच्ड ऐट बर्थ (टीवी शृंखला) (2011-2012) के आगामी भाग भी शामिल थे।

संदर्भ संपादित करें

  1. "टाइम 100". टाइम (मैग्ज़ीन). 13 अप्रैल 2023. मूल से 13 अप्रैल 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अप्रैल 2023.
  2. "लॉरी ऐने हॉवेल-बटलर लॉरी ए". सैंटा मारिया टाइम्स. 17 सितंबर 2014. मूल से 24 अगस्त 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 सितंबर 2014.
  3. "ऑस्टिन रॉबर्ट बटलर". फ़ैमिली ट्री लेजेंड्स. मूल से 11 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 फरवरी 2011.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें