ओढां भारत के हरियाणा राज्य के सिरसा जिले में स्थित एक गाँव है। यह गाँव सिरसा और मंडी डबवाली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित है। यह गाँव तहसील कालांवाली के अंतर्गत आता है यहाँ का जवाहर नवोदय विद्यालय भी सिरसा जिले में प्रसिद्ध है।