ओपरा विनफ़्रे (अंग्रेज़ी: Oprah Winfrey) (जन्म ओर्पाह गैल विनफ़्रे (अंग्रेज़ी: Orpah Gail Winfrey, २९ जनवरी १९५४) एक अमरीकी मिडिया उद्योजक, वार्ता शो मेज़बान, अभिनेत्री, निर्माता व लिपिकार है। विनफ़्रे को उनके स्वयं के नाम के कई पुरस्कार विजेता शो के कारण जाना जाता है जो १९८६ से २०११ तक प्रसारित किया गया व इतिहास का सबसे अधिक रेटिंग वाला धारावाहिक बन गया। उन्हें २०वि सदी की अमेरिका की सबसे रइस अफ़्रीकी अमरीकी लिपिकार होने का सम्मान प्राप्त है और एक काल में वे विश्व की अकेली अश्वेत अरबपति थी। कुछ जानकारों के अनुसार वे विश्व की सबसे प्रभावकारी महिलाओं में से एक है।

ओपरा विनफ़्रे
ओपरा विनफ़्रे २००४ में
जन्मओर्पाह गैल विनफ़्रे
29 जनवरी 1954 (1954-01-29) (आयु 70)
कोसिउसको, मिसिसिपी, अमेरिका
पेशा
  • पूर्व द ओपरा विनफ्रे शो की मेज़बान
  • हार्पो प्रोडक्शंस की अध्यक्षा व सीइओ
  • ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की अध्यक्षा, सिइओ, सीसीओ
निवासमोंतेसितो, कैलिफोर्निया, अमेरिका
सक्रिय वर्ष1983–अबतक
साथीस्टेडमैन ग्राहम

हस्ताक्षर
वेबसाइट
Oprah.com

विनफ़्रे का जन्म मिसिसिप्पी के एक गरीब गाँव में कुवांरी माँ के यहाँ हुआ था व उनका बचपन मिल्वौकी में हुआ। अपने बचपन में उन्होंने उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा जिनमे उनके अनुसार नौ वर्ष की आयु में उनका बलात्कार किया गया था व चौदाह की उम्र में वे गर्भवती हो गई थीळ उनका बेटा गर्भ में ही मर गया था। टेंनेसी में एक हज्जाम के यहाँ उन्हें रहने के लिए छोड दिया गया जिन्हें वे अपना पिता कहती है। वहां रहते हुए उन्होंने एक रेडियो में कार्य करना प्रारंभ किया और साथ ही साथ १९ की उम्र में विद्यालय में पढ़ाई करते हुए घरेलु समाचार में सह-मेज़बान भी बन गई। उनकी भावनाओं से प्रेरित वक्तव्यों के चलते उन्हें दिन में प्रसारित होने वाले वार्ता शो का अधिकार प्रदान किया और इस शो को शिकागो के प्रथम क्रमांक का शो बनाने के बाद उन्होंने अपनी स्वयं की निर्माण कंपनी खोल दी व विश्वभर में प्रसारण करना शुरू कर दिया।

ओपरा विनफ़्रे के जिंदगी बदल देने वाले अनमोल विचार संपादित करें

अगर आपको अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने है तो आपको  अपनी आत्मा से शुरुआत करनी होगी।


हममें से हर कोई जो सफल होता है. उसकी वजह होती है की उसे कोई रास्ता दिखाने वाला होता है।


कोई एक ऐसी चीज करिए जो आपको लगता है की आप नहीं कर सकते . उसमे असफल होइए . फिर से प्रयास करिए . केवल वही लोग नहीं गिरते है जो कभी चुनौती पूर्ण काम नहीं करते है. ये आपका पल है इसे अपनाइए।


आपको पता होता है की आप सफलता की मार्ग पर चल रहे है जब बिना पैसे मिले भी आप अपना काम करे।


सांस लो. छोड़ो और खुद को याद दिलाओ की सिर्फ यही वो क्षण है जो निश्चित रूप में तुम्हारा है।


मैं इतना जानती हूँ की यदि आप वो करे जो आप चाहते है , और वो काम आप पूर्ण करे तो बाकी चीजे अपने आप आ जाएगी।


भौतिक सफलता ये करती है की ये आपको ऐसी क्षमता देती है की आप अपना ध्यान उन चीजों पर केंद्रित कर पाए जो वास्तव में मायने रखती है. और इसका मतलब होता है की आप अपनी ही नहीं दूसरों की जिंदगी में भी अंतर ला पाए।


असल ईमानदारी , ये जानते हुए सही चीज करने में है की कोई और ये नहीं जान पाए की आपने ये किया है या नहीं।


आप जितना अधिक अपने जीवन की प्रशंशा करेंगे और उसका जश्न मनाएंगे, उतना ही आपके जीवन में जश्न मनाने का होगा।

और..... https://web.archive.org/web/20191015210459/https://www.luiehindi.com/2019/03/oprah-winfrey-quotes-in-hindi.html संपादित करें