एयर चीफ़ मार्शल ओम प्रकाश मेहरा (19 जनवरी 1919 – 8 नवम्बर 2015) भारतीय वायु सेना के १९७३ से १९७६ तक वायुसेनाध्यक्ष थे। उन्हें १९६८ में सेना के सर्वोच्च पुरस्कार परम विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया। उन्हें वर्ष १९७७ में भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण प्राप्त हुआ। बाद में वो १९८० से १९८२ तक महाराष्ट्र और १९८५ से १९८७ तक राजस्थान के राज्यपाल रहे।

ओमप्रकाश मेहरा

पूर्व जीवन संपादित करें

एयर चीफ़ मार्शल ओपी मेहरा का जन्म १९ जनवरी १९१९ को लाहौर में हुआ। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट में हुई। उन्होंने अपनी विद्यालयी शिक्षा १९३३ में सेन्ट्रल मॉडल स्कूल से की और उसके बाद गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी, लाहौर में प्रवेश लिया। उन्होंने १९४० में पंजाब विश्वविद्यालय (लाहौर) से इतिहास में स्नातकोत्तर की शिक्षा पूर्ण की।[1][2] ८ नवम्बर २०१५ को उनका निधन हो गया।[3][4]


इन्हें देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Hon'ble Air Chief Marshal O. P. Mehra" [माननीय एयर चीफ़ मार्शल ओ॰पी॰ मेहरा]. महाराष्ट्र सरकार (अंग्रेज़ी में). मूल से २० फ़रवरी २०१२ को पुरालेखित.
  2. ऋतु शर्मा (२६ जनवरी २०१२). "PU to honour its oldest alumni, former Air Chief Marshal O P Mehra of 1938 batch" [पीयू अपने सबसे पुराने पूर्व छात्र, १९३८ के बैच के पूर्व एयर चीफ़ मार्शल ओ पी मेहरा को सम्मानित करेगी] (अंग्रेज़ी में). इंडियन एक्सप्रेस. मूल से 16 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १६ नवम्बर २०१५.
  3. "Former IAF chief OP Mehra passes away" [पूर्व आईएएफ़ प्रमुख ओपी मेहरा चल बसे] (अंग्रेज़ी में). द हिन्दू. ९ नवम्बर २०१५. अभिगमन तिथि १६ नवम्बर २०१५.
  4. "राजस्थान के पूर्व राज्यपाल ओ.पी. मेहरा का निधन, राजकीय अवकाश घोषित". दैनिक भास्कर. ९ नवम्बर २०१५. मूल से 13 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १६ नवम्बर २०१५.