कच्चे लिंबू

भारतीय फिल्म (२०२३)

कच्चे लिंबू (कच्च नींबू) वर्ष 2023 में जारी हिन्दी भाषा की खेल-नाटक भारतीय फ़िल्म है जिसका लेखन और निर्देशन शुभम योगी ने किया है। शुभम योगी की निर्देशक के रूप में यह पहली फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य अभिनय राधिका मदन और रजत बरमेचा ने किया है। फ़िल्म में दो भाई-बहनों की कहानी को दिखाया गया है जो दोनों की क्रिकेट के प्रति उन्मादी हैं और दोनों का अच्छा बंधन हैं।[1] फिल्म को 2001 की क्रिकेट आधारित फिल्म लगान के रूप में दिखाने का प्रयास भी किया गया है। फिल्म मुंबई में सेट की गई थी।

कच्चे लिंबू

आधिकारिक रूप से जारी किया हुआ पोस्टर
निर्देशक शुभम योगी
पटकथा

शुभम योगी
सुकन्या सुब्रमणियन (अतिरिक्त)

संवाद
  • शरण्या राजगोपाल
  • सुकन्या सुब्रमणियन (अतिरिक्त)
  • नीरज पांडे (अतिरिक्त)
कहानी शुभम योगी
निर्माता ज्योति देशपांडे
प्रांजल खंडडिया
नेहा आनन्द
अभिनेता रजत बरमेचा
राधिका मदन
छायाकार पीयूष पुटी
संपादक मितेश सोनी
संगीतकार अंशुल तक्कर
निर्माण
कंपनियां
जियो स्टूडियो
मैंगो पीपल मीडिया
वितरक जियो सिनेमा
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 19 मई 2023 (2023-05-19) (जियो सिनेमा)
लम्बाई
106 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

फिल्म को सर्वप्रथम 2022 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था और इसे शानदार समीक्षा मिली थी।[2] फिल्म को बैंकाक के विश्व फिल्म महोत्सव और केरल के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में भी प्रदर्शित किया गया।[3] फिल्म की स्ट्रीमिंग 19 मई 2023 को जियो सिनेमा पर शुरू हुई।[4][5]

कथानक संपादित करें

अदिति (राधिका मदान) अपने भाई की छत्र-छाया में पली-बढ़ी है, जिसे अक्सर एक सामान्य भारतीय लड़की के रूप में सामाजिक मानदंडों और प्रतिबंधों के कारण दरकिनार किया जाता है। इस बीच अदिति फैशन डिजाइनर बनना चाहती है लेकिन उसके पिता चाहते थे कि वह चिकित्सा का अध्ययन करे और डॉक्टर बने। अदिति अपने बड़े भाई आकाश (रजत बरमेचा) को एक चुनौती देती है जो अंततः उसके जीवन के भविष्य के मार्ग का फैसला करने जा रहा है क्योंकि अदिति शर्त लगाती है कि यदि वह गली क्रिकेट टूर्नामेंट में उसके खिलाफ जीतती है, तो आकाश को अपने पिता की नियमित कॉर्पोरेट में भाग लेने की इच्छा का पालन करना होगा।

पात्र संपादित करें

  • राधिका मदन – अदिति, आकाश की छोटी बहन के रूप में
  • रजत बरमेचा – अदिति के बड़े भाई आकाश के रूप में
  • आयुष मेहरा – कबीर के रूप में
  • पारस प्रियदर्शन – अदिति के प्रेमी के रूप में
  • प्रदीप निगम – भवन सचिव और कमेंटेटर के रूप में
  • महेश ठाकुर – आकाश और अदिति के पिता के रूप में

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Kacchey Limbu Review: Radhika Madan's light-hearted sibling rivalry is an entertaining watch". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. अभिगमन तिथि 2023-05-27.
  2. "Kacchey Limbu". टीआयएफएफ. अभिगमन तिथि 2023-05-27.
  3. "Gully cricket saga 'Kacchey Limbu' to start streaming from May 19". द टाइम्स ऑफ इंडिया. 2023-05-18. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-05-27.
  4. "'Kacchey Limbu' review: Feel-good gully cricket film is empowerment lite". स्क्रॉल डॉट इन (अंग्रेज़ी में). 2023-05-19. अभिगमन तिथि 2023-05-27.
  5. "Kacchey Limbu Movie Review: Radhika Madan, Rajat Barmecha, Ayush Mehra's film on gully cricket thoda kaccha reh gaya". इंडिया टुडे (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-05-27.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें