समुद्रफेनी

(कटलफिश से अनुप्रेषित)

समुद्रफेनी (Cuttlefish) सेपाइडा जीववैज्ञानिक गण के समुद्री प्राणी होते हैं। ओक्टोपस, स्क्विड और नौटिलस के साथ समुद्रफेनियाँ शीर्षपाद (सेफ़ैलोपोड) जीववैज्ञानिक वर्ग के सदस्य हैं। समुद्रफेनियों की यह विषेशता है कि उनका शंख उनके शरीर के बाहर होने कि बजाये उनके शरीर के अंदर होता है। ऐरागोनाइट से बना यह भीतरी शंख खोखला होता है और समुद्रफेनी के शरीर को ढांचा प्रदान करने के साथ-साथ इसमें गैस भरकर समुद्रफेनी सहजता से समुद्र में ऊपर-नीचे की गहराईयों में जाने में सक्षम है।[1]

समुद्रफेनी
Cuttlefish
समुद्रफेनी
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: मोलस्का (Mollusca)
वर्ग: सेफ़ैलोपोड (Cephalopoda)
अधिगण: देकापोडिफ़िर्मीज़ (Decapodiformes)
गण: सेपाइडा (Sepiida)
ज़िटेल, १८९५
उपगणकुल

विवरण संपादित करें

समुद्रफेनियों की आँख का भीतरी काला भाग W-आकार का होता है। ओक्टोपसों की तरह इनकी भी आठ भुजाएँ होती हैं और दो लम्बें टेंटेकल भुजाएँ होती हैं जिनसे यह अपने ग्रास को पकड़ सकते हैं। इनके मस्तिष्क और व्यवहार से यह अनुमान लगाया गया है कि यह सबसे बुद्धिमान अकशेरुकी (बिना रीढ़ वाले) प्राणियों में से एक हैं।[2]

चित्रदीर्घा संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Reid, A., P. Jereb, & C. F. E. Roper 2005. Family Sepiidae. In: P. Jereb & C. F. E. Roper, eds. Cephalopods of the world. An annotated and illustrated catalogue of species known to date. Volume 1. Chambered nautiluses and sepioids (Nautilidae, Sepiidae, Sepiolidae, Sepiadariidae, Idiosepiidae and Spirulidae). FAO Species Catalogue for Fishery Purposes. No. 4, Vol. 1. Rome, FAO. pp. 57–152.
  2. NOVA, 2007. Cuttlefish: Kings of Camouflage Archived 2019-02-15 at the वेबैक मशीन. (television program) NOVA, PBS, April 3, 2007.