कमीने

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

कमिने विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित एवं शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा और अमोल गुप्ते अभिनीत शरारत भरे रहस्य से भरी 2009 की भारतीय फ़िल्म है। इसमें दो भाईयों की एक दिन की कहानी को दिखाया गया है जिनमें से एक तुतलाता है और दूसरा हकलाता है।

कमीने
पोस्टर में एक बन्दुकधारी व्यक्ति दिखाया गया है, एक जोड़ा रोमांटिक क्षणों में दिखाया गया है और बारीश वाली गली को काले रंग में दिखाया गया है। पोस्टर के उपर फ़िल्म का शीर्षक अंग्रेज़ी में लिखा हुआ है। जबकि पोस्टर के नीचे छोटे अक्षरों में निर्माताओं के लिए आभार लिखा है।
प्रचार पोस्टर
निर्देशक विशाल भारद्वाज
पटकथा विशाल भारद्वाज
सबरीना धवन
अभिषेक चौबे
सुप्रतीक सेन
कहानी विशाल भारद्वाज
निर्माता रोनी स्क्रूवाला
अभिनेता शाहिद कपूर
प्रियंका चोपड़ा
अमोल गुप्ते
छायाकार तस्सड़ुक हुसैन
संपादक मेघना मनचन्दा सेन
ए श्रीकार प्रसाद
संगीतकार विशाल भारद्वाज
निर्माण
कंपनियां
यूटीवी मोशन पिक्चर्स
विशाल भारद्वाज फ़िल्म्स
वितरक यूटीवी मोशन पिक्चर्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 14 अगस्त 2009 (2009-08-14)
लम्बाई
134 मिनट[1]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 350 मिलियन (US$5.11 मिलियन)[2]
कुल कारोबार 710 मिलियन (US$10.37 मिलियन)[3]

गुड्डू और चार्ली (शाहिद कपूर) एक समान जुड़वा भाई हैं और मुम्बई की गलियों में पले बढ़े हैं। दोनों वाक बाधा से ग्रस्त हैं जिनमें चार्ली तुतलाकर बोलता है जबकि गुड्डू बोलते हुए हकलाता है। फ़िल्म की शुरुआत चार्ली के कथा कहने से होती है जिसमें वह कहता है कि वह स्वयं और उसका भाई किसी भी विषय पर एक दूसरे से सहमत नहीं होते और उसका विश्वास है कि पगडंडियों से गुजरकर जीवन के सपने सच करो और वह तीन अपराधी भाइयों के लिए काम करता है।

  • शाहिद कपूर - दो जुड़वा भाई जिनके नाम क्रमशः चार्ली शर्मा और गुड्डू शर्मा हैं। चार्ली तुतलाकर बोलने वाला सट्टेबाज़ है और गुड्डू जो बोलते हुए हकलाता है और एडस जागरुता के लिए एनजीओ में काम करता है।
  • प्रियंका चोपड़ा - स्वीटी, गुड्डू से गर्भवती हुई लड़की जिससे गुड्डू बहुत प्यार करता है और वह एक अपराधों की दुनिया के सरताज सुनील शेखर भोपे की बहन है।
  • अमोल गुप्ते - सुनील शेखर भोपे (भोपे भाऊ), राजनीतिक महत्वाकांक्षा रखने वाला एक मराठी माफ़िया।
  • देब मुखर्जी - मुजीब
  • शिव सुब्रमण्यम - लोबो
  • चन्दन रॉय सान्याल - मिकहैल
  • तेंज़िंग निमा - ताशी
  • ऋषिकेश जोशी - लेले
  • रजताव दत्ता - सुमन
  • हरीश खन्ना - अफगानी
  • कार्लोस पासा - कजेतन
  • एरिक संतोस - रागोस
  • पेट्रिकिया बुल - विवियने
  • शशांक शिंदे - गणेश
  • विजय राज - किशन
Untitled

विशाल भारद्वाज ने कमीने के गीतों की रचना की है जिसके गीत गुलज़ार ने लिखे हैं। एलबम में पाँच मुख्य गीत, दो रिमिक्स और एक शीर्षक गीत हैं; यह 6 जुलाई 2009 को जारी किया गया। विशाल भारद्वाज के अनुसार गीत "धन टणन" मूल रूप से फ़िल्म के लिए नहीं था लेकिन टीवी शृंखला गुब्बारे के लिए इसका निर्माण किया गया था। फ़िल्म के संगीत ने वाणिज्यिक रूप से अच्छी सफलता प्राप्त की।[4][5]

गीत सूची
क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारसंगीतअवधि
1."धन टणन"गुलज़ारविशाल भारद्वाजसुखविंदर सिंह, विशाल डडलानी4:41
2."फाटक"गुलज़ारविशाल भारद्वाजसुखविंदर सिंह, कैलाश खेर5:30
3."गो चार्ली गो"गुलज़ारविशाल भारद्वाजथीम2:12
4."कमीने"गुलज़ारविशाल भारद्वाजविशाल भारद्वाज5:58
5."रात के ढ़ाई बजे"गुलज़ारविशाल भारद्वाजसुरेश वाडकर, रेखा भारद्वाज, सुनिधि चौहान, कुणाल गांजावाला4:31
6."पहली बार मोहब्बत"गुलज़ारविशाल भारद्वाजमोहित चौहान5:20
7."धन टणन (रिमिक्स)"गुलज़ारविशाल भारद्वाजसुखविंदर सिंह, विशाल डडलानी4:03
8."रात के ढ़ाई बजे (रिमिक्स)"गुलज़ारविशाल भारद्वाजसुरेश वाडकर, रेखा भारद्वाज, सुनिधि चौहान, कुणाल गांजावाला4:20
  1. "Kaminey (15)". ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन. 15 जनवरी 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 नवम्बर 2013.
  2. इण्डो-एशियन न्यूज़ सर्विस (10 अगस्त 2009). "Preview: Kaminey". हिन्दुस्तान टाइम्स. 20 जून 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 नवम्बर 2013.
  3. "Lifetime Worldwide". बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. मूल से से 7 जुलाई 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 3 नवम्बर 2013.
  4. Dundoo, Sangeetha Devi (21 अगस्त 2009). "Is it the R.D hangover?". द हिन्दू. 5 नवंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 नवम्बर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  5. Singh, Ayesha Dominica-Mishra, Arunima (4 अक्टूबर 2009). "Singing a new tune". द फाइनेंस एक्सप्रेस. 27 सितंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 नवम्बर 2013.{{cite web}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link)

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें