करमजीत मडौना
करमजीत मडोना (अंग्रेज़ी: Karamjeet Madonna) (जन्म: 18 सितंबर 2000) एक भारतीय अभिनेत्री, नर्तक, गायिका और यूट्यूबर हैं। उन्होंने ज़ी म्यूजिक कंपनी की एक संगीत वीडियो ये तूने क्या किया में काम किया है और किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स में बॉलीवुड म्यूज़िकल, ज़ंगूरा - द जिप्सी प्रिंस[1] में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
करमजीत मडोना | |
---|---|
![]() करमजीत मडोना, फोटोशूट के दौरान दिल्ली में | |
जन्म |
18 सितम्बर 2000 नई दिल्ली, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
शिक्षा प्राप्त की |
|
व्यवसाय | |
सक्रिय वर्ष | 2008-अबतक |
माता-पिता |
|
वेबसाइट karamjeetmadonna |
मडोना एक प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना हैं जो कि पद्म विभूषण पं. बिरजू महाराज की शिष्या भी हैं, और गान्धर्व महाविद्यालय में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में विशारद की छात्रा हैं। वह बहुत छोटी उम्र से कला प्रदर्शन कर रही हैं। वे एक रंगमंच (थियेटर) अभिनेत्री हैं। वे संडे क्लब पार्ट -1,2,3, संस्कार रंग टोली, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की एक अलुम्ना हैं, साथ ही विभिन्न नाट्य, नृत्य व कला समारोहों-उत्सवों जैसे भारत रंग महोत्सव, बाल संगम, जश्नेबचपन 2014-2016-2018, जश्न-ए-रेख्ता, संगीत नाटक अकादमी- विमल यात्रा, साहित्य कला परिषद-मोहन राकेश श्रद्धांजलि, जन्माष्टमी उत्सव, विजयादशमी, वसंतोत्सव आदि में अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। वह चिल्ड्रन थिएटर वर्कशॉप, श्री राम सेंटर (2013) की छात्रा थीं। मडोना कलर्स, बिग मैजिक चैनल, दूरदर्शन और जस्ट टीवी पंजाबी के रियलिटी टीवी शोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं।
व्यक्तिगत जीवन और निजी ज़िंदगीसंपादित करें
करमजीत मडोना का जन्म 18 सितंबर 2000 को नई दिल्ली, भारत में एक पंजाबी-हिंदू परिवार में हुआ।
जब वे 3 वर्ष की थीं, तब उन्होंने कला प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और विभिन्न प्रतिभाओं और प्रतियोगिताओं में भाग लिया। स्कूल में रहते हुए, उन्होंने स्थानीय मंदिरों और कार्यक्रमों में चौकी और जागरणों (हिंदू अनुष्ठान) में नृत्य करना आरम्भ किया। पांच साल की उम्र में वे कथक सम्राट बिरजू महाराज की शिष्या बन गई,[2] साथ ही उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, गायन और तबला भी सीखा। वे दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं।
सफ़रसंपादित करें
मडोना ने छोटी उम्र में बॉलीवुड फिल्मों, आयशा (फ़िल्म), दिल्ली 6, तेरे संग, और इट्स माई लाइफ! में बतौर जूनियर कलाकार काम किया। वे कई संगीत वीडियो और एल्बमों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं, टैलेंट-हंट व प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया और जीते। 2008 में डीडी उर्दू पर कौन होगा नंबर 1[3][4] , और जस्टटीवी पंजाबी पर 'जस्ट द बेस्ट' (एक नृत्य-जनरल नॉलेज-एक्टिंग शो) जीते और दूरदर्शन पर 'क्योंकि...जीना इसी का नाम है- अम्माजी कहती हैं' में नज़र आईं। 2010 में, उन्होंने कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'चक धूम धूम में भाग लिया और बतौर जजेस सरोज खान, अहमद खान और विंदू दारा सिंह द्वारा ऑडिशन में शॉर्टलिस्ट किया गया और बोस्को-सीज़र द्वारा गहन प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उन्हें मुंबई बुलाया गया।
2011 में, मडोना ने 'पंजाब केसरी लिटिल स्टार' का खिताब जीता।[5][6] जिसमें उन्हें अश्विनी चोपड़ा और किरण चोपड़ा से पुरस्कार मिला।[6] इस कार्यक्रम में एकता कपूर, दलेर मेहंदी, जसबीर जस्सी, मलकीत सिंह, राजीव शुक्ला, शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस सांसद जनार्दन द्विवेदी, विद्या बालन, रवीना टंडन और किरण बेदी भी शामिल थे।[6]
2012 में, वे बिग मैजिक चैनल पर एक रियलिटी टीवी शो, 'मेले का बिग स्टार- सीजन 2' में प्रतियोगी थी, जिसे मालिनी अवस्थी और अशोक मस्ती ने जज किया, और वे सेमी फिनाले में पहुंच गई।
मडोना ने भारत के विभिन्न हिस्सों में लाइव शो[7], थिएटर-नाटकों, नृत्य-नाट्य समारोहों और कार्यक्रमों में प्रदर्शन जारी रखा। 2019 में ज़ी म्यूजिक कंपनी की एक म्यूज़िक वीडियो 'ये तूने क्या किया में नज़र आईं। 2020 में, उन्होंने किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स में एक बॉलीवुड म्यूज़िकल, ज़ंगूरा- द जिप्सी प्रिंस में मुख्य भूमिकाएँ निभानी शुरू कीं।
रंगमंच-नाटकसंपादित करें
नाटक | भूमिका |
---|---|
मर्चेंट ऑफ वेनिस (अंग्रेज़ी) | पोर्शिया |
क्यों कबीरा रोया? | कमली |
बालिका वधू- द प्ले (अंग्रेज़ी) | आनंदी |
रूप की रानी, चोरों का राजा- नाटक | |
छोटा-सा फ़ासला | नायक की माँ |
लकीरें (बांग्ला-हिंदी) | विरोधी |
पंचलाइट (भोजपुरी) | मुनिया |
हम तो मोहब्बत करेगा | प्रेमी, डांसर, लव गुरु का साथी |
बल्लभपुर की रूपकथा[8][9] | छंदा |
गोगे की मिठाई | दरबारी डांसर |
जन्नत से जौन एलिया (उर्दू) | हूरबानो |
छाबड़े (उर्दू) | डांसर |
विमल मेहता II | नीलिमा |
चकमक (माइम एक्ट) | माइम आर्टिस्ट |
महारथी | द्रौपदी |
रामलीला- नाटक | सीता |
प्रस्थान (मराठी-हिंदी) | मंजरी |
सैया भए कोतवाल | मैनावती |
क्रीता | कपालिका |
स्वप्नप्रिया | स्वप्नप्रिया |
काटना शमी का वृक्ष पद्मपंखुरी की धार से | राजकुमारी प्रियंगुमंजरी |
ज़ंगूरा- द जिप्सी प्रिंस | सोनाली, लाची, चुनमुन, रानी चारुमती |
बाहरी कड़ियाँसंपादित करें
Karamjeet Madonna से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
संदर्भसंपादित करें
- ↑ Bajeli, Diwan Singh (2013-06-22). "Fantasy on stage". The Hindu (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-11-12.
- ↑ "बिरजू महाराज के नक्शे कदम पर" (in हिन्दी). Faridabad: नवभारत टाईम्स. 3 March 2008.
- ↑ "शिक्षा, मेघा और करमजीत सब-जूनियर के फ़ाइनल में" (in हिन्दी). अमर उजाला Muradabad. 6 December 2008.
- ↑ "शाहे समंदर... पिया हाजी अली.." (in हिन्दी). दैनिक जागरण Muradabad. 6 December 2008.
- ↑ "केसरी लिटल स्टार बनीं 11 वर्षीय करमजीत मडोना अपनी प्रतिभा दर्शाते हुए" (in हिन्दी). पंजाब केसरी Delhi/Jaipur. Pahwa Usha- Sinha Ritesh. 18 November 2011.
- ↑ अ आ इ "Talent Times". Indian Express. 22 November 2011. अभिगमन तिथि 13 November 2020.
- ↑ "गीत-संगीत से सराबोर रही सरोवर नगरी" (in हिन्दी). अमर उजाला Nainital. 20 April 2009.
- ↑ "Ballabhpur Ki Roopkatha in Delhi NCR, Akshara Theatre | What's Hot". Whats Hot (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-11-12.
- ↑ "Ballabhpur Ki Roopkatha (Comedy Play) : Directed by Krishan Kant". Colour Canvas (अंग्रेज़ी में). 2020-02-14. अभिगमन तिथि 2020-11-12.