करहल (Karhal) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मैनपुरी ज़िले में स्थित एक नगर है। [1][2]

करहल
Karhal
{{{type}}}
करहल is located in उत्तर प्रदेश
करहल
करहल
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 27°00′11″N 78°56′13″E / 27.003°N 78.937°E / 27.003; 78.937निर्देशांक: 27°00′11″N 78°56′13″E / 27.003°N 78.937°E / 27.003; 78.937
देश भारत
प्रान्तउत्तर प्रदेश
ज़िलामैनपुरी ज़िला
जनसंख्या (2023)
 • कुल38,499
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

यह नगर इटावा और मैनपुरी के मध्य मे स्थित है, यह नगर मैनपुरी जिले से 27.4  किलो-मीटर और इटावा जिले से 29.2 किलो-मीटर की दूरी पर स्थित हैl 2011 की जनगणना के अनुसार करहल ब्लॉक (सीडी) का उप-जिला कोड 00776 है। करहल तहसील का कुल क्षेत्रफल 552 वर्ग किमी है जिसमें 542.34 वर्ग किमी ग्रामीण क्षेत्र और 9.58 किमी² शहरी क्षेत्र शामिल है। करहल तहसील की आबादी 3,31,718 है, जिसमें से शहरी आबादी 38499 है जबकि ग्रामीण आबादी 3,04,017 है। करहल का जनसंख्या घनत्व 601 निवासी प्रति वर्ग किलोमीटर है। उप-जिले में लगभग 56,864 घर हैं, जिनमें 4,607 शहरी घर और 52,257 ग्रामीण घर शामिल हैं।

करहल तहसील में लगभग 186 गाँव हैं, जिन्हें आप नीचे करहल तहसील गाँवों की सूची (ग्राम पंचायत की जानकारी के साथ) से देख सकते हैं।

करहल को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कार्य छेत्र भी कहा जाता है इसी नगर से मुलायम सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा ली, तथा बाद यही जैन इंटर कॉलेज मे अध्यापक रहेl करहल नगर मे 7 इंटर कालेज तथा 3 डिग्री कॉलेज मौजूद हैं जो इस नगर की शिक्षा व्यवस्था को निरंतर बनाये हुए हैं, परंतु अभी भी यहाँ शिक्षा के छेत्र में और काम हो की आवश्यकता है एक आईटीआई भी नगर की सीमा पर सैफई मे स्थित हैl करहल एक तेजी से विकसित होता शहर है, लेकिन यहाँ एक समस्या बेरोज़गारी है, चूंकि आस- पास कोई इंडस्ट्री नहीं है और न ही लघु उद्योघ् यहाँ इतने विकसित हैं जो यहाँ के लोगों को रोजगार दे सके इसलिए यहाँ के नौजवाँन पलायन कर के दिल्ली और हरियाणा भाग रहे हैंl स्वास्थ्य सुविधा की बात की जाये तो नगर मे एक प्राथमिक स्वस्थ केंद्र स्थित है वहीं 4 किलो-मीटर दूर सैफई मे उत्तर प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी तथा अस्पताल हैl करहल नगर आस-पास के 70 से अधिक गाँवो का बाजार है यहाँ का बाजार जनपद का सब से विकसित बाजार हैl यह नगर है, ग 35000 लोगों का घर है ,यहाँ की जनसंख्या में मुख्यतः हिंदू आबादी है जो कुल आबादी का 58% हैँ, 13% जैन तथा 27% मुस्लिम आबादी भी हैl करहल के लोगों मे आपसी समन्वय व भाईचारा बहुत है यहाँ लोग एक दूसरे के त्योहारों पे बधाई देते हैं तथा बढ़ चढ़ के एक दूसरे के त्योहारों मे शरीक होते हैंl यह नगर सड़क मार्ग द्वारा देश के बाकी हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है आगरा लखनउ एक्स्प्रेस-वे करहल से होकर गुजरता है और यहाँ इस एक्स्प्रेस-वे का भव्य कट हैl इटावा से कुरावली फोर लेंन भी करहल को इटावा व जनपद मैनपुरी से जोड़ता है करहल के चारों तरफ अच्छी सडकों का जाल बिछा हैl करहल नगर मैनपुरी आगरा वाया इटावा रेल लाइन से जुड़ा हुआ है तथा शहर मे एक रेलवे स्टेशन भी है l

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975