कविता दलाल (जन्म-२० सितम्बर ,१९८६) एक भारतीय पेशेवर पहलवान हैं, जो कि वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्लूडब्लूई) में अपने रिंग नाम "कविता देवी" नाम से जानी जाती हैं। वह भारतीय राष्ट्रीयता की डब्ल्यूडब्ल्यूई में कुश्ती करने वाली पहली महिला पेशेवर पहलवान हैं।[1] इससे पहले कविता देवी "कविता" और "हार्ड केडी" नाम से कॉन्टिनेनेटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट[2] के लिए खेल चुकी हैं।

कविता देवी

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

कविता देवी दलाल का जन्म हरियाणा के जींद जिले के में एक परिवार में हुआ था। साल २००९ में उन्होंने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की व २०१० में अपने पहले बच्चे को जन्म देने का बाद उन्होंने खेल छोड़ने का निर्णय लिया परन्तु अपने पति के आग्रह और प्रेरणा देने से उन्होंने खेलना जारी रखा[3]

वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग करियर संपादित करें

देवी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साल २०१६ में उन्होंने दक्षिण एशियाई खेलो में ७५ किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता[4]

पुरस्कार संपादित करें

७५ किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक।[5]

पेशेवर कुश्ती करियर संपादित करें

कॉन्टिनेंटल रेसलिंग करियर (२०१६-२०१७) संपादित करें

कविता ने द ग्रेट खली कंपनी नामक कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट के प्रचार के लिए पेशेवर पहलवान के रूप में प्रशिक्षण शुरू किया। देवी ने प्रचार के लिए जून २०१६ में बीबी बुलबुल का खुली चुनौती स्वीकार की। कविता अपने पेशेवर पहलवान बनने के लिए उनके प्रशिक्षक 'द ग्रेट खलि को मुख्य प्रेरणा मानती हैं।[6]

डब्ल्यूडब्ल्यूई संपादित करें

एनएक्सटी(९२०१७-वर्त्तमान ) संपादित करें

१३ जुलाई को उन्हें माई यंग क्लासिक प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में से एक घोषित किया गया था। २७ अगस्त को कविता पहले दौर में डकोटा काई द्वारा बहार कर दी गयी थी।[7] १५ अक्तूबर २०१७ को डब्लूडब्लूई द्वारा घोषणा की गयी कि कविता ने अनुबंधन पर हस्ताक्षर किये हैं, जिसके अंतर्गत वह जनवरी २०१८ में उन्ही के प्रदर्शन केंद्र में प्रशिक्षण करेंगी।

डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरलीग (भारत) संपादित करें

जनवरी २०१९ में उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरलीग भारत में करने के लिए खिलाड़ियों का चयन करना शुरू किया हैं।[8]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Kavita set to become 1st Indian woman to appear in WWE". tribuneindia.com. 23 Jun 2017. Retrieved 27 Aug 2017.
  2. "Kavita Devi Cagematch profile". Cagematch. Retrieved 15 October 2017.
  3. WWE superstar Kavita Dalal will launch WWE Super League in India, Dainik Jagran, 16 Jan 2019.
  4. "Kavita Devi MYC Biography". WWE. Retrieved 15 October 2017.
  5. "South Asian Games 2016: Gold rush continues for India on 4th day". catchnews.com. 14 February 2017. Retrieved 27 Aug 2017.
  6. "Kavita Devi MYC Biography". WWE. Retrieved 15 October 2017.
  7. Richard, Trionfo (28 August 2017). "MAE YOUNG CLASSIC EPISODE THREE REPORT: GARRETT VERSUS NIVEN, BELAIR VERSUS BECKETT, KAI VERSUS DEVI, AND STORM VERSUS RAYMOND". PWInsider. Retrieved 15 October 2017.
  8. WWE superstar Kavita Dalal will launch WWE Super League in India, Dainik Jagran, 16 Jan 2019.