कसम तेरे प्यार की
भारतीय हिन्दी धारावाहिक
कसम तेरे प्यार की एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण कलर्स पर 7 मार्च 2016 से होता है। यह शो हर सोमवार से शनिवार शाम 6:00 बजे से 6:30 बजे तक प्रसारित होता है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। इसमें कृतिका सेंगर और शरद मल्होत्रा क्रमशः कृतिका और रणबीर का मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
कसम तेरे प्यार की | |
---|---|
शैली | नाट्य प्रेम |
अभिनीत | कृतिका सेंगर शरद मल्होत्रा |
उद्गम देश | भारत |
मूल भाषा(एं) | हिन्दी |
सीजन कि संख्या | 1 |
एपिसोड कि संख्या | 570 (19 मई 2018 तक) |
उत्पादन | |
निर्माता | एकता कपूर शोभा कपूर |
कैमरा सेटअप | एकल-कैमरा |
प्रसारण अवधि | 20 मिनट |
निर्माता कंपनी | बालाजी टेलीफिल्म्स |
प्रदर्शित प्रसारण | |
नेटवर्क | कलर्स |
प्रकाशित | 7 मार्च 2016 27 जुलाई 2018 | –
कहानी संपादित करें
ऋषि (शरद मल्होत्रा) और तनुश्री (कृतिका सेंगर) दोनों बचपन के दोस्त रहते हैं, जो अलग अलग बड़े होते हैं। 17 साल बाद ऋषि और तनुश्री की शादी हो जाती है, लेकिन तनुश्री की गोली लगने से मौत हो जाती है। फिर तनुश्री का फिर से तनुजा के रूप में जन्म होता है। ऋषि और तनुजा दोनों की कार दुर्घटना में मौत हो जाती है। उसके बाद दोनों का जन्म रणबीर और कृतिका के रूप में होता है।
कलाकार संपादित करें
- मुख्य किरदार
- कृतिका सेंगर - कृतिका कोहली (2018-वर्तमान)
- शरद मल्होत्रा - रणबीर कपूर (2018-वर्तमान)
- अन्य किरदार
- राजेश पुरी - अरुण कोहली (2018-वर्तमान) - कृतिका के पिता
- शिवानी गोसाईं - पम्मी अरुण कोहली (2018-वर्तमान) - कृतिका की सौतेली माँ
- वेदिका भंडारी - ईशानी कोहली (2018-वर्तमान) - कृतिका की पहली सौतेली बहन
- सबीना जाट - जियाना कोहली (2018-वर्तमान) - कृतिका की दूसरी सौतेली बहन
- बिक्रमजीत कनवरपाल - बलराज कपूर (2018-वर्तमान) - रणबीर के पिता
- मंजूश्री कुलकर्णी - महिमा कपूर (2018-वर्तमान) - रणबीर की माँ
- करन गोड्डवानी - अक्षय कपूर (2018-वर्तमान) - रणबीर का चचेरा भाई