कांग द कॉन्करर (मूल नाम: नाथनियल रिचर्ड्स) मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखाई देने वाला एक सुपरविलेन है। स्टेन ली और जैक किर्बी द्वारा निर्मित यह चरित्र पहली बार द एवेंजर्स #8 (सितंबर 1964) में दिखाई दिया था। कांग द कॉन्करर को अक्सर अवेंजर्स और फैंटास्टिक फोर के प्रतिद्वंद्वी के रूप में दर्शाया जाता है। वह समय-यात्रा करता है, इसलिए उसके कई वैकल्पिक संस्करण पिछले कुछ वर्षों में मार्वल कॉमिक्स में दिखाई दिए हैं। जैसे कि रामा-टुट, इम्मॉर्टस, स्कारलेट सेंचुरियन, विक्टर टाइमली, आयरन लैड और मिस्टर ग्रिफॉन।

कॉमिक में कांग।

कांग द कॉन्करर को मार्वल के सबसे उल्लेखनीय और शक्तिशाली खलनायकों में से एक के रूप में वर्णित किया गया है।[1][2] कांग टीवी पे एनिमेटेड कार्यक्रम और वीडियो गेम में भी दिखाई दे चुका है। उसने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) फिल्म एंट-मैन एंड द वास्प : क्वांटममेनिया (2023) में पहली बार फिल्म में शुरुआत की। इसमें जोनाथन मेजर्स ने उसका अभिनय किया।[3] उन्होंने लोकी टीवी शृंखला में इस चरित्र के वैकल्पिक संस्करण को भी निभाया था।

कांग के पास कोई अलौकिक शक्ति नहीं है। लेकिन वह असाधारण प्रतिभा का धनी है और इतिहास का विशेषज्ञ विद्वान और भौतिक विज्ञानी (समय यात्रा में विशेषज्ञता) होने के साथ वह इंजीनियर और तकनीशियन भी है। वह 40वीं सदी की तकनीक से लैस है। वह अत्यधिक उन्नत युद्ध कवच पहने हुए है जो उसकी ताकत को बढ़ाता है। अपने "टाइम-शिप" की बदौलत, कांग के पास किसी भी सदी की तकनीक तक पहुंच है।

  1. "मार्वल की नई फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया' का ट्रेलर, हुई सबसे बड़े विलेन की एंट्री". नवभारत टाइम्स. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2024.
  2. "Ant-Man 3 Hindi Trailer: दुनिया के सबसे खतरनाक विलेन से होगी एंट-मैन की टक्कर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म". www.india.com. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2024.
  3. "एवेंजर्स 5: निर्देशक, कलाकार और प्रदर्शन तिथि, नई MCU किस्त के बारे में अब तक हम जो कुछ भी जानते हैं". ख़ास ख़बर. 5 जून 2024. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2024.