क़ाज़ी सैय्यद करीमुद्दीन (1899 -1977) वह एक राष्ट्रवादी मुस्लिम राजनीतिज्ञ विद्वान एवं मध्य प्रांत से भारतीय संविधान सभा के चुने जाने वाले मुस्लिम सदस्य थे।

काज़ी का जन्म 1899 ई• में महाराष्ट्र के ज़िला यवतमाल में हुआ था। उन्होंने अलीगढ़ विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

1947 मे वह भारतीय संविधान सभा के सदस्य चुने गए। 1954-58 में उन्हें राज्य सभा के लिए चुना गया। 14 जनवरी 1977 को उनकी मृत्यु हो गई।