कातरा वैज्ञानिक नाम - ऐमसैक्टा मूरी ʼʼगणʼʼ - लेपिडोप्टेरा कातरा एक सर्वभक्षी कीट है। यह उत्तरी भारत में अधिकता से पाया जाता है। इनका पूरा शरीर लाल-भूरे रंग के बालों से ढका होता है। यह कीट खरीफ की फसलों में बाजरा, ज्वार, मूंग, ग्वार, मोड़, तिल एवं सनई को हानि पहुंचाता है।[1]

  1. डाॅ. हेमलता शर्मा. कतरा (2018 संस्करण). राजस्थान राज्य पाठयपुस्तक मण्डल 2-2ए, झालाना डूंगरी, जयपुर. पपृ॰ 43–44. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9789387089754.