कानपुर मेट्रो भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर में आंशिक रूप से चालू मेट्रो रेल परियोजना है। इस परियोजना का भविष्य में कानपुर मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में विस्तार किया जायेगा।इस परियोजना का शिलान्यास दिनांक ४ अक्टूबर २०१६ को हुआ [1] और इसके प्राथमिक कारिडोर के निर्माण का प्रारम्भ 15 नवम्बर 2019 को हुआ, जिसका उद्घाटन 28 दिसम्बर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आई आई टी कानपुर से गीतनगर तक सबसे पहली टिकट ले कर किया। [2]

कानपुर मेट्रो
जानकारी
क्षेत्र कानपुर, उत्तर प्रदेश , भारत
यातायात प्रकार Metro मेट्रो
लाइनों की संख्या योजनाएं 2 : प्रथम चरण ,द्वितीय चरण
स्टेशनों की संख्या 31 (प्रथम चरण में 23 स्टेशन ,द्वितीय चरण में 8 स्टेशन )
मुख्यालय उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड के निकट ,जी टी रोड ,शारदा नगर ,कानपुर-19
प्रचालन
स्वामि कानपुर मेट्रो रेल निगम लिमिटेड
हैडवे 4 मिनट
तकनीकी
प्रणाली की लंबाई 33 किलोमीटर
विद्युतिकरण 25 Kv OHE
अधिकतम गति 34 मीटर /सेकण्ड

कानपुर मेट्रो का प्रथम गलियारा (कॉरिडोर -I) संपादित करें

यह गलियारा आई आई टी कानपुर प्रारम्भ होकर नौबस्ता में समाप्त होगा। इस गलियारे में निम्न स्टेशन निर्मित किये जायेंगे :

  • आई आई टी कानपुर
  • कल्याणपुर रेलवे स्टेशन
  • एसपीएम अस्पताल
  • सीएसजेएमयू
  • गुरुदेव चौराहा
  • गीता नगर
  • रावतपुर रेलवे स्टेशन (इंटरचेंज)
  • मोतीझील
  • चुन्नीगंज
  • नवीन मार्केट
  • बडा चौराहा
  • फूल बाग (वर्तमान में रूट से बाहर)
  • नयागंज
  • कानपुर सेंट्रल
  • झकरकटी
  • ट्रांसपोर्ट नगर
  • बारादेवी
  • किदवई नगर
  • बसंत बिहार
  • बौद्ध नगर
  • नौबस्ता[3][4]

कानपुर मेट्रो का द्वितीय गलियारा (कॉरिडोर-II ) संपादित करें

यह मेट्रो रेल लाइन चंद्र शेखर कृषि विश्वविद्यालय से प्रारम्भ होकर जरौली तक जाएगी इस लाइन पर निम्न स्टेशन बनाये जाने की योजना है।

  • सीएसए यूनिवर्सिटी
  • रावतपुर रेलवे स्टेशन (इंटरचेंज)
  • काकादेव
  • डबलपुलिया
  • विजय नगर चौराहा
  • गोविंदनगर सीटीआई (प्रस्तावित)
  • शास्त्री चौक
  • बर्रा-7
  • बर्रा-8[5][6]

परियोजना की लागत संपादित करें

इस मेट्रो रेल परियोजना की लागत रु 13,721करोड है [7]जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी और यूरोपीय निवेश बैंक कानपुर मेट्रो परियोजना के लिए ऋण प्रदान करेगा।

मेट्रो यार्ड संपादित करें

कारिडोर 1 का पोलीटेकनिक के निकट ४० एकड़ क्षेत्र में २४ कोच की मेट्रो ट्रेन खड़ी करने के लिए यार्ड का निर्माण चालू है। यार्ड के निर्माण की जिम्मेदारी सैम इंडिया विल्ट प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। इसके लिए बाउंड्रीवॉल बनाने का काम चल रहा है। साथ ही नौबस्ता मे एक छोटा यार्ड प्रस्तावित है। [8] कारिडोर 2 का यार्ड कृषि विश्वविद्यालय के निकट प्रस्तावित हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 12 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 नवंबर 2016.
  2. https://hindi.news18.com/amp/news/uttar-pradesh/kanpur-even-115-years-ago-an-urban-transport-service-like-metro-was-present-in-kanpur-3928317.html=live. गायब अथवा खाली |title= (मदद)[मृत कड़ियाँ]
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 नवंबर 2016.
  4. http://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-14974401.html
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 नवंबर 2016.
  6. http://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-14974401.html
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 नवंबर 2016.
  8. http://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-14974401.html