कार्लो मसाला (अंग्रेज़ी: Carlo Masala; जन्म 27 मार्च 1968) बुंडेसवेहर विश्वविद्यालय म्यूनिख में अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के प्रोफेसर और म्यूनिख विश्वविद्यालय में व्याख्याता हैं।[1][2] इसके अलावा वो म्यूनिख स्कूल ऑफ पॉलिटिकल साइंस में व्याख्याता और सीनेट सदस्य भी हैं।[3]

कार्लो मसाला
जन्म 27 मार्च 1968 (1968-03-27) (आयु 56)
संस्थान बुंडेसवेहर विश्वविद्यालय म्यूनिख
शिक्षा कोलोन विश्वविद्यालय
प्रसिद्धि पोडकास्ट Sicherheitshalber

शिक्षा संपादित करें

कार्लो मसाला का जन्म जर्मनी के कोलोन में हुआ था। सन् 1988 और सन् 1992 के बीच उन्होंने जर्मन अध्ययन और रोमांस अध्ययन के साथ-साथ कोलोन और बॉन में राजनीति विज्ञान में भी अध्ययन किया। अपनी मास्टर डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने कोलोन में एक शोधकर्ता के रूप में काम करना शुरू किया। उन्होंने सन् 1996 में जर्मन-इतालवी संबंधों पर इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिटिकल साइंसेज एंड यूरोपियन इश्यूज से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने सन् 2002 में राजनीति विज्ञान में हैबिलिटेशन (शिक्षा के क्षेत्र में पीएचडी से उपर की एक डिग्री) प्राप्त किया।[4]

करियर संपादित करें

मसाला ने सन् 2003 में म्यूनिख विश्वविद्यालय में उन्हें अस्थायी रूप से प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति मिली। सन् 2004 में उन्होंने रोम में नाटो डिफेंस कॉलेज में काम करना शुरू किया। सन् 2006 से सन् 2007 तक वो कॉलेज के सहायक अनुसंधान निदेशक थे। मसाला ने जुलाई 2007 में बुंडेसवेहर विश्वविद्यालय म्यूनिख में अंतरराष्ट्रीय राजनीति में पद संभालना शुरू किया।[5]

मसाला स्वयं को नवयथार्थवादी मानते हैं।[6] अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, सुरक्षा राजनीति और ट्रान्साटलांटिक संबंधों के सिद्धांत उनके अध्ययन के प्राथमिक क्षेत्र हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Member list of the German Society for Political Science "DGFP - Mitglieder M". मूल से 20 जुलाई 2011 को पुरालेखित.
  2. Profile at the Geschwister Scholl Institut of the University of Munich "Prof. Dr. Carlo Masala - Universität München". मूल से 28 सितम्बर 2011 को पुरालेखित.
  3. "Hochschule für Politik München - Leitung - Gremien". मूल से |archive-url= दिए जाने पर |archive-date= भी दी जानी चाहिए (मदद) को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 April 2011.
  4. "Prof. Dr. Carlo Masala". Institut für Politikwissenschaft (जर्मन में). अभिगमन तिथि 27 फ़रवरी 2024.
  5. "Internationale Politik". Unibw.de. मूल से 22 दिसम्बर 2017 को पुरालेखित.
  6. Masala, Carlo (2011), Brummer, Klaus; Fröhlich, Stefan (संपा॰), "Why (Neo-)Realists (Usually) Don't Like Wars", Zehn Jahre Deutschland in Afghanistan, Sonderheft der Zeitschrift für Außen- und Sicherheitspolitik (जर्मन में), Wiesbaden: VS Verlag für Sozialwissenschaften, पपृ॰ 253–269, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-3-531-94292-6, डीओआइ:10.1007/978-3-531-94292-6_12