कालिमंतान

इंडोनेशिया में भूभाग

कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के बोर्नियो द्वीप के उस भाग को कहते हैं जो इंडोनेशिया के अधीन है। इंडोनेशियाई भाषा में पूरे बोर्नियो को कालिमंतान कहते हैं।[1]

कालिमंतान
क्षेत्र
देश  इण्डोनेशिया
प्रांत मध्य कालिमंतान, पूर्व कालिमंतान, उत्तर कालिमंतान, दक्षिण कालिमंतान, पश्चिम कालिमंतान
शहर बलिकपपान, बंजरबारू, बंजरमासीन, बोनतंग, पलांगकराया, पोंतीआनक, सामारिन्दा, सिंग्कावंग, ताराकन
उच्चतम बिंदु बुकित राया
 - स्थिति श्वानर पहाड़ियाँ
 - ऊँचाई 2,278 मी. (7,474 फीट)
 - निर्देशांक 0°39′S 112°41′E / 0.650°S 112.683°E / -0.650; 112.683
क्षेत्रफल 5,44,150 कि.मी.² (2,10,097 वर्ग मील)
आबादी 1,49,44,742 (2014)
घनत्व 27 /km2 (70 /sq mi)
समय मण्डल इण्डोनेशिया केन्द्रीय समय (UTC+8)
आइसो 3166-2 ID-KA
वाहन प्लेट DA
KB
KH
KT
KU

नामोत्पत्ति संपादित करें

"कालिमंतान" शब्द इंडोनेशियाई में संस्कृत से आया है और यह "कालमंथन" का एक रूप है जिसे "खौलता हुआ गरम" के अर्थ के साथ लिया जाता है। बोर्नियो को स्थानीय लोग इसी नाम से पुकारते आये हैं और द्वीप के लिये "बोर्नियो" का प्रयोग वास्तव में यूरोप की उपनिवेशी शक्तियों ने आरम्भ किया था।[2]

प्रशासनिक विभाग संपादित करें

द्वीप का ७३% भाग इण्डोनेशिया में आता है और पाँच प्रान्तों में विभाजित है: मध्य कालिमंतान, पूर्व कालिमंतान, उत्तर कालिमंतान, दक्षिण कालिमंतान और पश्चिम कालिमंतान। मलेशिया की सम्प्रभुत्ता वाला भाग तीन हिस्सों में विभाजित है: साबाह राज्य, सारावाक राज्य और लबूअन संघीय क्षेत्र। इनके अलावा ब्रूनेई देश भी इसी द्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है। इण्डोनेशियाई भाग का क्षेत्रफल ५,४४,१५० वर्ग किमी है। यह एक विशाल क्षेत्र है, जो तुलना के लिये भारत के उत्तर प्रदेशमध्य प्रदेश राज्यों को मिलाकर बनता है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Kalimantan". Britannica. मूल से 31 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-02-26.
  2. "The Ragged Edge of the World: Encounters at the Frontier Where Modernity, Wildlands and Indigenous Peoples Meet," Eugene Linden, Penguin, 2011, ISBN 9781101476130, ... Borneo is not the name of the island locally in any event, as the largest native tribe calls it Kalimantan ... Sanskrit word kalamanthana ... "an island so hot that it feels like the air is burning" ...