कास्टबॉक्स ( चीनी भाषा: 鑄造箱 ) हांगकांग स्थित एक पॉडकास्ट कंपनी है। कंपनी अपने खुद के पॉडकास्ट को होस्ट और प्रोड्यूस करती है।

Castbox
प्रकार Private
उद्योग Podcasting
स्थापना 2016
संस्थापक Renee Wang
मुख्यालय San Francisco
वेबसाइट castbox.fm

संस्थापना संपादित करें

कास्टबॉक्स की स्थापना 2016 में कंपनी के सीईओ, रेनी वांग,ने बीजिंग, चीन में की। [1] [2] सैन फ्रांसिस्को और हांगकांग में भी कास्टबॉक्स के कार्यालय हैं। [3]

ऐप संपादित करें

कास्टबॉक्स एक ऐसा ऐप है जो निःशुल्क पॉडकास्ट वितरित करता है। 2019 तक, इस ऐप में लगभग एक मिलियन (अथवा दस लाख) पॉडकास्ट उपलब्ध थे,[4] जिसमें लगभग पचास मिलियन पॉडकास्ट एपिसोड शामिल थे।[1] इसका एक प्रीमियम प्लेटफॉर्म भी है।[5] जून 2019 में, कास्टबॉक्स को वेज़ के साथ एकीकृत किया गया, जिससे वेज़ को पॉडकास्ट प्लेबैक नियंत्रण ― जैसे कि एपिसोड को रोकने, छोड़ने अथवा फिर से प्रारंभ करने ― की अनुमति मिली।[6]

पॉडकास्ट संपादित करें

अन्य वितरकों के पॉडकास्ट की लाइब्रेरी के अतिरिक्त, कास्टबॉक्स अपने स्वयं के पॉडकास्ट भी निर्मित करता है। 2018 में, कास्टबॉक्स ने हर्ड वेल के साथ पॉडकास्ट सीरीज़ हर्ड वेल नाउ में भागीदारी की, जो उन संगीत कलाकारों पर प्रकाश डालती है जो अपने पेशे के प्रारम्भिक चरण पे हैं। 2018 तक कास्टबॉक्स ने 25 अलग-अलग प्राकृत/असली पॉडकास्ट निर्माण किए, [7] [8] उनमें से दिस साउंड्स सीरियस को 2019 में रिलीज़ किया गया [9]

अनुदान संपादित करें

2017 में, कंपनी ने $16 मिलियन, [10] और 2018 में अतिरिक्त $13.5 मिलियन जुटाए। [5]

संदर्भ संपादित करें

  1. Robinson, Melia. "An ex-Googler sold her home to fund her startup — and she just got $13 million to build the 'Netflix of podcasting'". Business Insider.
  2. "Helping indie podcasters get paid". Fast Company. September 28, 2018.
  3. "After raising $16M in funding, CastBox plans to fix podcast discovery". 12 October 2017.[मृत कड़ियाँ]
  4. "10 best podcast apps for Android! (Updated 2019)". Android Authority. April 5, 2019.
  5. Porch, Scott (June 27, 2018). "Is the "Netflix of podcasts" moment finally here?". Fast Company.
  6. "Castbox is Latest Audio App With Waze Support". The Mac Observer. June 19, 2019.
  7. "CastBox reveals $16 million in funding as global surge in podcast investment continues". October 12, 2017.
  8. "Castbox turns to blockchain to help podcasters get paid". 7 July 2018.[मृत कड़ियाँ]
  9. "This Week in Podcasts: Nicole and Sasheer Are Best Friends". मूल से 2019-06-20 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-08-16.
  10. "Podcasting App Transcribes Shows for Better Search". The New York Observer. October 12, 2017.

साँचा:Podcast distribution platforms