किटा पर्वत (北岳 किता-डेक) जापान के यमानाशी प्रान्त, "दक्षिणी एल्प्स" (南アルプス मिनमी-अरुमुसू) में, अकीशी पर्वत की एक पर्वत चोटी हैं। यह फ़ूजी पर्वत (फ़ूजीयामा) के बाद जापान का दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत हैं, और इसे "दक्षिणी एल्प्स का राजा" के रूप में जाना जाता हैं।[3] यह जापान के 100 प्रसिद्ध पर्वतों में शामिल हैं। यह मिनामी एल्प्स नेशनल पार्क में मिनामी-एल्प्स शहर के पास स्थित हैं।

किटा पर्वत
北岳
नाकाशीरेन पर्वत से किटा पर्वत का दृश्य।
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई3,193 मी॰ (10,476 फीट) [1]
उदग्रता2,239 मी॰ (7,346 फीट) [2]
सूचीयनजापान के 100 प्रसिद्ध पर्वत
निर्देशांक35°40′27″N 138°14′12″E / 35.67417°N 138.23667°E / 35.67417; 138.23667निर्देशांक: 35°40′27″N 138°14′12″E / 35.67417°N 138.23667°E / 35.67417; 138.23667[2]
नामकरण
हिन्दी अनुवादउत्तरी शिखर
भाषा का नामजापानी
उच्चारणकिटा-डेक
भूगोल
स्थानमिनामी-एल्प्स, यामानाशी प्रांत, जापान
मातृ श्रेणीअकीशी पर्वतमाला
टोपोग्राफिक नक्शाभौगोलिक सर्वेक्षण संस्थान (国土地理院 Kokudochiriin?) 25000:1 仙丈ヶ岳, 50000:1 市野瀬
आरोहण
सरलतम मार्गहाईक

नाम की उत्पत्ति संपादित करें

किटा पर्वत, ऐनो पर्वत और नोतोरी पर्वत, अकीशी पर्वतमाला के मुख्य चोटियाँ हैं। ये तीन पहाड़ एक साथ मिलकर "शिरीन-सानजन" (白根三山) कहलाते है, जिसका अर्थ "तीन श्वेत चोटियाँ" होता हैं। किटा पर्वत नाम का शाब्दिक अर्थ "उत्तरी शिखर" हैं, क्योकि तीन पहाड़ों में यह उत्तरी भाग में स्थित हैं।

भूगोल संपादित करें

पहाड़ के पूर्वी हिस्से में किता-डेक बटटेस (北岳バットレス) एक 600 मीटर (1,969 फुट) लंबा चट्टान हैं। नाकाशीरे पर्वत (中白峰山) और कुसासुबेरी (草すべり) से होते हुए मीरमिताटा (右俣) और इसकें साथ-साथ शिरीनेओ (白根御池) तालाब की उत्तरी दिशा में अल्पाइन पेड़ों के कतार दिखाई देते हैं। चोटी के निकट स्थित मैदान में पौधों के बड़े समूह देखा जा सकता हैं। इस पर्वत में पेड़ों की कलाईन्हेंमम होंडोज़ेन्स (キタダケソウ) प्रजाति पाई जाती है।

आरोहण संपादित करें

किटा पर्वत के आसपास का पर्वत क्षेत्र जापान में सबसे लोकप्रिय हैं, इसका लोकप्रियता में यारी पर्वत और होटाका पर्वत क्षेत्र के बाद दूसरा स्थान हैं। चढ़ाई के लिए पूर्व के ओर से हिरागारा (広河原) और पश्चिम में रयोमाता (両俣) बिंदु है; हालांकि, अधिकांश लोग हिरोगावा से चढ़ना पसंद करते हैं, क्योंकि यहाँ सुविधाएं बेहतर हैं। शीर्ष के निकट दो पर्वत झोंपड़ी हैं जो 150 लोगों के लिए आवास प्रदान करती हैं, और आसपास कैम्प के लिये मैदान की सुविधा भी उपलब्ध हैं।

किटा पर्वत के शिखर तक के लिये तीन मुख्य मार्ग हैं। पहला हिरोगावारा से शुरू होता हैं, और ओकनबाजावा नदी (大樺沢) के माध्यम से होते हुए, ऊपर दाईकेकेकी घाटी (雪渓)कि ओर जाता हैं। दुसरा मार्ग नदी घाटी को पहले ही छोड़ शिरिएओइक-कुसबुबेरी जंगल कि ओर निकल जाता हैं। तीसरे रास्ता रोयोमता से शुरू नकाशीरनेज़ावा (中白根沢) से होते हुए पहाड़ की चोटी तक जाता हैं।

चित्र संपादित करें

 
पहले चोटी से दृश्य।
 
दूसरे चोटी से दृश्य।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Geographical Survey Institute Archived 2017-12-01 at the वेबैक मशीन map 25000:1 仙丈ヶ岳 accessed online 8 April 2008.
  2. "Japan Ultra-Prominences". Peaklist.org. मूल से 6 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-01-01.
  3. Mount Kita Archived 2011-07-22 at the वेबैक मशीन. (जापानी) Minami Alps Net. Accessed July 1, 2008.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें