किमोठा, पोखरी तहसील

भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक गाँव


किमोठा, पोखरी तहसील में भारत के उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत गढ़वाल मण्डल के चमोली जिले का एक गाँव है।

किमोठा, पोखरी तहसील
—  गाँव  —
निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें)
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य उत्तराखण्ड
ज़िला चमोली
आधिकारिक भाषा(एँ) हिन्दी,संस्कृत
आधिकारिक जालस्थल: www.uttara.gov.in
उत्तराखण्ड के जिले

वर्ष 1802 में जब गोर्खाओं ने गढ़वाल पर आक्रमण किया, तो गोर्खा राजा भी किमोठियों की विद्वता से बेहद प्रभावित हुआ और गांव को ताम्रपत्र दिया, जो आज भी सुरक्षित है। ब्रिटिश काल में गढ़वाल रेजीमेंट सेंटर के सिविल गुरुकी उपाधि भी हासिल थी। आज की बात करें, तो सरकार ने संस्कृत के प्रति गांववालों का लगाव देखते हुए इसे संस्कृत ग्राम घोषित किया है। 1880 में स्थापित किया था संस्कृत विद्यालय गोपेश्वर: किमोठा गांव में वर्ष 1880 में विद्यानंद सरस्वती ने संस्कृत विद्यालय की स्थापना की थी। तब से यह विद्यालय संचालित हो रहा है। विद्यालय उत्तर मध्यमा (कक्षा बारहवीं) तक का है। राज्य सरकार ने 24 जनवरी 2008 को इसे संस्कृत ग्राम बनाए जाने को गजट नोटिफिकेशन जारी किया।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें