किलियन एम्बापे (जन्म 20 दिसंबर 1998) एक फ्रांसीसी पेशेवर फुटबॉलर हैं, जो लीग 1 क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए फॉरवर्ड के रूप में खेलते हैं और फ्रांस की टीम के कप्तान हैं। एम्बापे को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। वह अपनी ड्रिब्लिंग क्षमता, तेज गति और फिनिशिंग के लिए प्रसिद्ध हैं।[2][3]

किलियन एम्बापे
2019 में एम्बापे पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ
व्यक्तिगत विवरण
जन्म तिथि 20 दिसम्बर 1998 (1998-12-20) (आयु 25)
जन्म स्थान पेरिस, फ्रांस
कद 1.78 m[1]
खेलने की स्थिति फ़ॉरवर्ड
क्लब का विवरण
वर्तमान क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन
नम्बर 7
युवा क्लब
2004–2013 ए एस बॉन्डी
2013–2015 मोनाको
वरिष्ठ क्लब
वर्ष क्लब खेल (गोल)
2015–2016 मोनाको 12 (4)
2015–2018 मोनाको 41 (16)
2017–2018पेरिस सेंट-जर्मेन 27 (13)
2018– पेरिस सेंट-जर्मेन 148 (134)
राष्ट्रीय टीम
2014 फ्रांस U17 2 (0)
2016 फ्रांस U19 11 (7)
2017– फ्रांस 68 (38)
  • केवल घरेलू लीग में वरिष्ठ क्लब उपस्थिति और किए गए गोलों की संख्या नवीनतम जानकारी 21:52, 28 May 2023 (UTC).


† राष्ट्रीय टीम में उपस्थिति और 23:28, 27 March 2023 (UTC) तक किए गोलों की संख्या

पेरिस में जन्मे और पास के बॉन्डी में पले-बढ़े, एम्बापे ने 2015 में मोनाको के लिए खेलते हुए अपने सीनियर क्लब करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने लीग 1 का खिताब जीता। 2017 में, 18 वर्ष की आयु में, एम्बापे ने पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए €180 मिलियन मूल्य के अंतिम स्थायी हस्तांतरण पर हस्ताक्षर किए, जिससे वह दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी और अब तक के सबसे महंगे किशोर खिलाड़ी बन गए।[4]

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, एम्बापे ने 18 साल की उम्र में 2017 में फ्रांस के लिए अपनी पहली शुरुआत की। 2018 फीफा विश्व कप में एम्बापे विश्व कप में स्कोर करने वाले सबसे कम उम्र के फ्रांसीसी खिलाड़ी बन गए, और पेले के बाद विश्व कप के फाइनल में गोल करने वाले दूसरे किशोर खिलाड़ी बने। वह संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हुए और फ्रांस ने टूर्नामेंट जीता, और अपने ईस प्रदर्शन के लिए फीफा विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी और फ्रेंच प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब भी जीता।[5] 2022 फीफा विश्व कप में फ्रांस फाइनल में पहुंचा; एम्बापे ने गोल्डन बूट और सिल्वर बॉल जीती। एम्बापे ने इसी वर्ष विश्व कप के फाइनल में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी बनाया।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "किलियन एम्बापे". पेरिस सेंट-जर्मेन फुटबॉल क्लब. मूल से 23 अगस्त 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 अगस्त 2020.
  2. "किलियन एम्बापे बायो सूचना - सॉकर". फॉक्स स्पोर्ट्स (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-12-20.
  3. "विश्व कप रैंक: कतर 2022 के 50 सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी". ईएसपीएन. 16 नवंबर 2022. अभिगमन तिथि 26 नवंबर 2022.
  4. "किलियन एम्बापे का मोनाको से पीएसजी में स्थायी स्थानांतरण". ईएसपीएन. 19 फरवरी 2018. मूल से 1 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 फरवरी 2018.
  5. लॉरेन्स, जुलिएन (15 अप्रैल 2020). "मेसी और रोनाल्डो से पदभार लेने के लिए तैयार हैं? क्‍यों किलियन एम्बाप्पे फुटबॉल के अगले युग को परिभाषित कर सकते हैं". FourFourTwo. Future. मूल से 23 अप्रैल 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 अगस्त 2020.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

  • Profile पीएसजी के वेबसाइट पर