किविक्स
ओपन-सोर्स ऑफ़लाइन वेब ब्राउज़र 2007 में विकिपीडिया ऑफ़लाइन उपयोग के लिए बनाया गया
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
किविक्स (Kiwix) एक निःशुल्क सॉफ्टवेयर है जो किसी भी वेबसाइट की सामग्री को बिना इंटरनेट से जुड़े (ऑफलाइन) ही पढ़ पाने की सुविधा प्रदान करता है। मूलतः यह सॉफ्टवेयर विभिन्न भाषाओं की विकिपीडिया की सामग्री को ऑफलाइन प्रयोग करने के उद्देश्य से विकसित किया गया था किन्तु बाद में अन्य प्रकार के निःशुल्क सामग्री का प्रसार करना भी इसके उद्देश्यों में सम्मिलित हो गया। सम्प्रति किविक्स इन प्रचालन तंत्रों के लिये उपलब्ध है- विण्डोज, मैक ओ एस, लिनक्स और एण्ड्रॉयड।
![]() | |
![]() | |
विकासकर्ता |
Emmanuel Engelhart, Renaud Gaudin |
---|---|
स्थिर संस्करण | 0.9 |
प्रचालन तंत्र | Linux, Windows, Mac, Android |
आकार | 21 MB + ZIM file |
भाषा | 100+ languages |
लाइसेंस | GPLv3 |
जालस्थल | www.kiwix.org |
फरवरी 2013 में, सोर्सफोर्ज की साइट (SourceForge.net) पर इस प्रोग्राम की संतुष्टि रेटिंग 97% थी।
विशेषताएँसंपादित करें
- सरल इण्टरफेस,
- ८० से भी अधिक भाषाओं में उपलब्ध,
- इसी में खोज (सर्च) की सुविधा भी है,
- टेक्स्ट को PDF तथा HTML में निर्यात (एक्सपोर्ट) की सुविधा,
- नोट तथा बुकमार्क की सुविधा,
- HTTP सर्वर मोड,
- जिम (ZIM) फाइलों को इण्डेक्स करके सर्च करने की सुविधा,
सन्दर्भसंपादित करें
बाहरी कड़ियाँसंपादित करें
- किविक्स का आधिकारिक जालघर
- किविक्स सहित हिन्दी विकिपीडिया डाउनलोड करें[मृत कड़ियाँ] (टेक्स्ट तथा इमेज सभी, ७४४ मेगाबाइट, Pre-indexed ZIM + Kiwix for Windows)
- किविक्स सहित हिन्दी विकिपीडिया डाउनलोड करें[मृत कड़ियाँ] (इमेज रहित, २३६ मेगाबाइट, Pre-indexed ZIM + Kiwix for Windows)
- सोर्सफोर्ज पर किविक्स
- RSS/Atom Planet
- Kiwix's microblog feed
- some ZIM files for Kiwix