कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान

कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान भारत के कर्नाटक राज्य में चिकमंगलूर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह भारत में पश्चिमी घाट का नम उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के अंतर्गत दूसरा सबसे बड़ा वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र है। यह उद्यान ६००.३२ वर्ग कि॰मी॰ में फैला हुआ है। इसे १९८७ में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।

कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान)
अवस्थितिकर्नाटक, भारत
निकटतम शहरचिकमंगलूर
क्षेत्रफल६००.३२ वर्ग कि.मी.
स्थापित१९८७

स्थिति संपादित करें

यह राष्ट्रीय उद्यान चिकमगलूर से ९५ कि॰मी॰ दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और ६००.३२ वर्ग कि॰मी॰ में फैला हुआ है। इसकी औसतन ऊँचाई समुद्र सतह से १८९४.३ मी. है।[1] हाल ही में इसे बाघ आरक्षण बनाने पर भी विचार चल रहा है।[2]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Kudremukh National Park". मूल से 25 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १८/१२/२०१२. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. "Convert Kudremukh National Park into Tiger Reserve, asserts Jairam Ramesh". मूल से 1 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १८/१२/२०१२. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)