वर्ष कवि कृति
१९९६ नासिर अहमद सिकंदर जो कुछ भी घट रहा है दुनिया में
१९९७ एकांत श्रीवास्तव अन्न हैं शब्द मेरे
१९९८ कुमार अंबुज क्रूरता एवं अनंतिम
१९९९ विनोद दास वर्णमाला से बाहर
२००० गगन गिल यह आकांक्षा का समय नहीं
२००१ हरीशचन्द पाण्डे एक बुरुश कहीं खिलता है
२००२ अनिल कुमार सिंह पहला उपदेश
२००३ हेमन्त कुकरेती चाँद पर नाव
२००४ नीलेश रघुवंशी पानी का स्वाद
२००५ आशुतोष दुबे असंभव सारांश
२००६ बद्री नारायण शब्द पदीयम
२००७ अनामिका (हिंदी कवयित्री) खुरदुरी हथेलियाँ
२००८ दिनेश कुमार शुक्ल लालमुनियाँ की दुनिया
2009 अष्टभुजा शुक्ल दु:स्वप्न भी आते हैं
2010 पंकज राग यह भूमंडल की रात है

केदार सम्मान प्रगतिशील हिंदी कविता के शीर्षस्थ कवि केदारनाथ अग्रवाल की स्मृति में केदार शोध पीठ की ओर से प्रति वर्ष दिया जाने वाला एक प्रमुख साहित्य सम्मान है। यह साहित्य सम्मान सृजन की उत्कृष्टता को रेखांकित करने के लिए केदार की परम्परा में लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, आधुनिक, विवेकसम्मत, वैज्ञानिक चिंतन के पक्षधर, सृजन धर्मियों को प्रदान किया जाता है। यह सम्मान मुख्यत: हिन्दी कविता के लिए हैं, जिसमें १९६० के बाद जन्मे रचनाकार के पिछले ५ वर्षों में प्रकाशित संकलन-विशेष को चयन करते समय रचनाकार के कृतित्व के समग्र योगदान को ध्यान में रखा जाता है। पुस्कार का निर्णय एक चयन तथा निर्णायक समिति द्वारा किया जाता है। प्रतिवर्ष अगस्त के महीने में आयोजित एक भव्य समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाता है।[1]

  1. "केदार सम्मान २००८ और लालमुनियाँ की दुनिया". देशबन्धु. Archived from the original on 20 दिसंबर 2014. Retrieved 26 अक्तूबर 2014. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help); Unknown parameter |accesdate= ignored (|access-date= suggested) (help)