केसरी अनुराग सिंह द्वारा लिखित और निर्देशित २०१९ की एक भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन-वॉर फिल्म है।[4] इसे करण जौहर, अरुणा भाटिया, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता और सुनीर खेत्रपाल द्वारा संयुक्त रूप से धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स, एज़्योर एंटरटेनमेंट और ज़ी स्टूडियो के बैनर तले निर्मित किया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका मे नज़र आये हैं, जबकि परिणीति चोपड़ा, मीर सरवर, वंश भारद्वाज, जसप्रीत सिंह, विवेक सैनी और विक्रम कोचर ने सहायक भूमिकाओं का निर्वहन किया है। फ़िल्म की कहानी सारागढ़ी की लड़ाई में घटी घटनाओं का अनुसरण करती है, जो १८९७ में ब्रिटिश भारतीय सेना की ३६वीं सिख रेजिमेंट के २१ सैनिकों और ६,०००-१०,००० अफरीदी और ओरकजई पश्तून आदिवासियों के बीच लड़ी गयी थी।

केसरी
चित्र:Kesari poster.jpg
फ़िल्म का पोस्टर
निर्देशक अनुराग सिंह
लेखक
निर्माता
  • करण जोहर
  • अरुणा भाटिया
  • हीरू यश जोहर
  • अपूर्व मेहता
  • सुनील खेत्रपाल
अभिनेता
छायाकार अंशुल चौबे
संपादक मनीष मोरे
संगीतकार संगीत:
तनिष्क बागची
अर्को प्रवो मुखर्जी
चिरन्तन भट्ट
जसबीर जस्सी
गुरमोह
जसलीन रॉयल
पार्श्व संगीत:
राजू सिंह
निर्माण
कंपनियां
वितरक ज़ी स्टूडियोज
प्रदर्शन तिथि
२१ मार्च २०१९
लम्बाई
१५० मिनट[1]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत ८० करोड़ रुपये[2]
कुल कारोबार अनुमानित २२४.८२ करोड़ रुपये[3]

शुरुआत में, अक्षय कुमार, सलमान खान और जौहर ने संयुक्त रूप से इसे निर्मित करने की योजना बनाई थी। अक्टूबर २०१७ में केसरी की औपचारिक घोषणा की गई; अक्षय कुमार इसमें मुख्य भूमिका में अभिनय कर रहे थे, और जौहर इसका निर्माण कर रहे थे, जबकि खान ने इस परियोजना को छोड़ दिया था। इसके बाद परिणीति चोपड़ा को कुमार के चरित्र की पत्नी के रूप में शामिल किया गया। फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी जनवरी २०१८ में शुरू हुई, और दिसंबर में समाप्त हो गयी। फ़िल्म के संगीत की रचना तनिष्क बागची, अरको प्रवो मुखर्जी, चिरंतन भट्ट, जसबीर जस्सी, गुरमोह और जसलीन रॉयल ने की है, जबकि इसके गीत कुमार, मनोज मुंतशिर, कुंवर जुनेजा और बागची द्वारा लिखे गए हैं। ८० करोड़ रुपये के बजट पर निर्मित इस फिल्म को ज़ी स्टूडियोज द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वितरित किया गया है।

केसरी को भारत में होली के त्यौहार के दौरान २१ मार्च २०१९ को रिलीज़ किया गया था। इसे आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली, तथा बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकी पहले दिन की सुबह का संग्रह होली-संबंधित समारोहों से प्रभावित हुआ था,[5][6] परंतु इस फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में दुनिया भर में १०० करोड़ रुपये की कमाई की। अपने चौथे सप्ताह में २०० करोड़ से अधिक की कमाई कर केसरी ने २०१९ की शीर्ष दस सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में भी स्थान प्राप्त किया।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Kesari 2019 | British Board of Film Classification". Bbfc.co.uk. 20 March 2019. मूल से 4 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2019.
  2. "KESARI". Box Office India. 21 March 2019. मूल से 2 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 March 2019.
  3. "Kesari - Box Office Collection till Now - Bollywood Hungama". Bollywood Hungama. मूल से 30 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 May 2019.
  4. "Parineeti Chopra on Kesari: Didn't think about my screen time, it is a boys film". India Today. मूल से 24 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2019.
  5. "Kesari box office collection day 1: Akshay Kumar starrer hit by Holi, expected to earn this much: Kesari box office collection". Zee Business. 21 March 2019. मूल से 21 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 March 2019.
  6. "Kesari Has A Good Start". Box Office India. 21 March 2019. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 March 2019.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें