कैफे कॉफी डे

भारतीय कॉफी कंपनी

कैफे कॉफी डे (सीसीडी) एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कॉफीघर चेनस्टोर है जिसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में है। ये कॉफी डे एंटरप्राइज़ लिमटेड की सहायक कंपनी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, सीसीडी ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य, मलेशिया, नेपाल और मिस्र में मौजूद हैं।[2][3]

कैफे कॉफी डे
प्रकार सहायक कंपनी
व्यापार करती है बीएसई: 539436
एनएसई: COFFEEDAY
(मुख्य कंपनी)
उद्योग कॉफीघर
संस्थापक वीजी सिद्धार्थ
क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय
उत्पाद
राजस्व कमी ₹1,024.79 करोड़ (2021)[1]
प्रचालन आय कमी ₹−559.02 करोड़ (2021)
निवल आय कमी ₹−583.92 करोड़ (2021)
कुल संपत्ति कमी ₹6,601.80 करोड़ (2021)
कुल इक्विटी कमी ₹3,896.40 करोड़ (2021)
कर्मचारी 20,135[1]
मातृ कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइज़ लिमटेड
वेबसाइट cafecoffeeday.com

इतिहास संपादित करें

वीजी सिद्धार्थ ने कैफे की शुरुआत 1996 में की जब उन्होंने कॉफी डे ग्लोबल को बनाया, जो कॉफी डे चेनस्टोर का मुख्य कंपनी है। पहला सीसीडी आउटलेट 11 जुलाई 1996 को ब्रिगेड रोड, बैंगलुरु, कर्नाटक में लगाया गया था। 2011 तक, देशभर में 1,000 से ज़्यादा कैफे खोलने के साथ ये तेज़ी से भारत के दूसरे शहरों में फैल गया।[4]

2010 में, ये घोषणा की गई कि कोहलबर्ग क्रविस रॉबर्ट सीसीडी के सहायक कंपनी कॉफी डे रिसॉर्ट में ₹1,000 करोड़ निवेश करेगा। [5] उसी साल, लोगो को बदल दिया गया, जिसका मकसद, कंपनी ने कहा, सीसीडी को बातचीत करने की जगह के तरह दिखाने था। [6] ये स्टोर के लेआउट में बड़े बदलावों के साथ किया गया था, जिसमें लाउंज लगाना और इंटीरियर पूरी तरह से बदलना शामिल था। [7]

29 जुलाई 2019 को, सिद्धार्थ लापता हो गए, और उनका शव दो दिन बाद नेत्रवती नदी के बांध के पानी में मिला। निदेशक मंडल और कर्मचारियों को लिखा हुआ सिद्धार्थ का एक कथित चिट्ठी सार्वजनिक किया गया। इसमें उन्होंने एक मुनाफेदार कारोबार मॉडल नहीं बना पाने की ज़िम्मेदारी ली। [8]

सितंबर 2019 में, कंपनी ने अपने खातों की जांच के लिए ऑडिटिंग फर्म अर्न्स्ट एंड यंग को नियुक्त किया। उन्होंने ये भी इशारा दिया कि ऑडिटर संस्थापक के आखिरी चिट्ठी में लिखी चीज़ो पर गौर फरमाएंगे। [9]

मार्च 2020 में, कॉफी डे एंटरप्राइज़ लिमटेड ने घोषणा की कि वो कैफे कॉफी डे और उसको बनानेवालो का कर्ज़ चुकाने के लिए, ₹2,700 करोड़ के कुल रकम के लिए बेंगलुरु के एक 90 एकड़ के पार्क को बेच रहे है। [10]

संदर्भ संपादित करें

  1. "Coffee Day Annual Report 2019" (PDF). मूल (PDF) से 6 October 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 March 2020.
  2. "Forbes India Magazine – V.G. Siddhartha is Branching Out". मूल से 8 October 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 July 2001.
  3. "Full of beans". Calcutta. The Telegraph. 3 April 2014. मूल से 29 July 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि Jul 25, 2014.
  4. "VG Siddhartha: The man who tasted success through coffee". Economic Times. 30 July 2019. मूल से 30 July 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि Jul 30, 2019.
  5. "KKR-led consortium to invest Rs 1k-cr in Coffee Day Resorts". Economic Times. 15 March 2010. मूल से 8 July 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि Jul 24, 2014.
  6. "Cafe Coffee Day unveils new logo". Bangalore. Deccan Herald. 6 October 2010. मूल से 28 July 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि Jul 24, 2014.
  7. "Cafe Coffee Day to go for makeover, to open 180 outlets this fiscal". Barcelona. Daily News and Analysis. 28 June 2010. मूल से 29 July 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि Jul 24, 2014.
  8. "India's leading Coffee Chain Cafe Coffee Day founder dead body found". मूल से 31 July 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 July 2019.
  9. "Coffee Day Enterprise Appoints Global Accounting Firm EY to Scrutnise Book of Accounts". News18. 8 August 2019. मूल से 3 September 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-09-03.
  10. Laskar, Anirudh (27 March 2020). "Coffee Day gets Rs. 1800 crore from Blackstone for IT park deal". Live Mint. अभिगमन तिथि 29 March 2020.