कॉफ़ी के बीज

कॉफ़ी के पौधे का बीज और कॉफ़ी पेय का स्रोत

कॉफ़ी के बीज अथवा कॉफ़ी बीन्स (अंग्रेज़ी: coffee beans) कॉफ़ी के पौधे का बीज और कॉफ़ी नामक प्रचलित पेय का स्रोत है। यह लाल या बैंगनी फल के अंदर का पिप होता है। इस फल को अक्सर कॉफ़ी चेरी भी कहा जाता है। साधारण चेरी की तरह ही कॉफ़ी का फल भी एक गुठलीदार फल (स्टोन फ़्रूट) है। भले ही ये कॉफ़ी बीन्स तकनीकी रूप से बीन्स नहीं हैं, लेकिन असली बीन्स के समान होने के कारण इन्हें इस तरह के रूप में संदर्भित किया जाता है। कॉफ़ी के फल; चेरी या बेरी, में आमतौर पर दो गुठलियाँ होती हैं जिनके सपाट पहलू एक साथ चिपके हुए होते हैं। इस तरह की इस चेरी का एक छोटा प्रतिशत ऐसा भी होता है जिसमें सामान्य दो बीजों के बजाय एक ही बीज होता है। ऐसे एक बीज वाले कॉफ़ी के फलों को "पीबेरी" कहा जाता है। पीबेरी सामान्य की तुलना में केवल 10% से 15% दशाओं में ही पाया जाता है, और यह काफी आम (किंतु अभी तक वैज्ञानिक रूप से अप्रमाणित) धारणा है कि इस तरह के बीज सामान्य कॉफ़ी बीन्स की तुलना में अधिक स्वाद वाले होते हैं।[3] ब्राजील नट्स (एक क़िस्म के बीज) अथवा सफेद चावल की ही तरह, कॉफ़ी बीन्स भी ज्यादातर एंडोस्पर्म होते हैं।[4]

कॉफ़ी के बीज
भुने हुए कॉफ़ी बीन्स
उत्पत्ति क्षेत्रअफ्रीका का सींग[1] एवं दक्षिण अरब[2]

कॉफ़ी के पौधे की दो सबसे अधिक आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण किस्में अरेबिका और रोबस्टा हैं; दुनिया भर में उत्पादित कॉफ़ी का लगभग 60% अरेबिका और ~40% रोबस्टा होता है।[5] अरेबिका बीन्स में 0.8-1.4% कैफ़ीन होता है और रोबस्टा बीन्स में 1.7-4.0% कैफीन होता है।[6] चूँकि कॉफ़ी दुनिया के सबसे व्यापक रूप से उपभोग किए जाने वाले पेय पदार्थों में से एक है, कॉफ़ी बीन्स एक प्रमुख नकदी फसल और एक महत्वपूर्ण निर्यात उत्पाद है, जो कुछ विकासशील देशों की विदेशी मुद्रा आय के 50% से अधिक हिस्सा भी होता है। इसने कॉफ़ी को दुनिया भर की संस्कृति और भोजन में बहुत महत्वपूर्ण बना दिया है।[7] 2017 में, कुल कॉफ़ी उत्पादन का 70% निर्यात किया गया था, जिसकी कीमत 19.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी।[8]

संदर्भ संपादित करें

  1. Souza, Richard M. (2008) Plant-Parasitic Nematodes of Coffee. Springer. p. 3. ISBN 978-1-4020-8720-2
  2. Weinberg, Bennett Alan; Bealer, Bonnie K. (2001). The World of Caffeine: The Science and Culture of the World's Most Popular Drug. New York: Routledge. पृ॰ 3–4. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-415-92722-2. अभिगमन तिथि 18 November 2015.
  3. "Peaberry Coffee Beans: Speciality Coffee Drinkers Guide". ilovebuttercoffee.com. मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 Dec 2016.
  4. "Arabica and Robusta Coffee Plant". Coffee Research Institute. अभिगमन तिथि 25 August 2011.
  5. "Coffee: World Markets and Trade" (PDF). United States Department of Agriculture – Foreign Agricultural Service. June 16, 2017. अभिगमन तिथि December 8, 2017.
  6. "Botanical Aspects". International Coffee Organization. मूल से 3 October 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 August 2011.
  7. "The Story of Coffee". International Coffee Organization. मूल से 3 October 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 August 2011.
  8. Voora, V.; Bermudez, S.; Larrea, C. (2019). "Global Market Report: Coffee". State of Sustainability Initiatives. मूल से 2021-01-27 को पुरालेखित.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें