कोफ़ी अन्नान
कोफ़ी अन्नान(जन्म: 8 अप्रैल 1938 - निधन: 18 अगस्त 2018) मूलरूप से घाना के रहने वाले थे । वे विश्व के प्रमुख राजनेताओं में से एक थे । उन्होंने अफ्रीका के विभिन्न देशों में सीमाई विवादों को हल करने में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई । वे 1962 से 1974 तक और 1974 से 2006 तक संयुक्त राष्ट्र में । वे 1 जनवरी 1997 से 31 दिसम्बर 2006 तक दो कार्यकालों के लिये संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव रहे। उन्हें संयुक्त राष्ट्र के साथ 2001 में नोबेल शांति पुरस्कार से सह-पुरस्कृत किया गया। लंबी बीमारी के चलते अन्नान का 18 अगस्त 2018 को निधन हो गया।[1]
कोफ़ी अन्नान | |
---|---|
![]() | |
सहायक |
|
पूर्वा धिकारी | बुतरस घाली |
उत्तरा धिकारी | बान की मून |
पद बहाल 23 फरवरी 2012 – 31 अगस्त 2012 | |
महासचिव |
|
पूर्वा धिकारी | पद स्थापित |
उत्तरा धिकारी | लखदर ब्राह्मी |
जन्म | 08 अप्रैल 1938 कुमसी, घाना |
मृत्यु | 18 अगस्त 2018 बर्न, स्विट्जरलैंड | (उम्र 80 वर्ष)
जीवन संगी | तिती अलाकीजा (वि॰ 1965; वि॰वि॰ 1983) नाने लैगरग्रेन (वि॰ 1984) |
बच्चे | 3 |
व्यवसाय | राजनयिक |
हस्ताक्षर | ![]() |
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
संपादित करेंकोफ़ी अन्नान का जन्म 8 अप्रैल 1938 को गोल्ड कोस्ट (वर्तमान देश घाना) के कुमसी नामक शहर में हुआ।[2] 1954 से 1957 तक कोफ़ी अन्नान ने मफिन्तिस्म स्कूल में शिक्षा ली। अन्नान 1957 में फ़ोर्ड फ़ाउन्डेशन की दी छात्रावृत्ति पर अमेरिका गए। वहाँ 1958 से 1961 तक उन्होंने मिनेसोटा राज्य के सन्त पौल शहर में मैकैलेस्टर कॉलेज में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की और 1961 में उन्हें स्नातक की डिग्री मिली।[3][4] 1961 में अन्नान ने "अंतरराष्ट्रीय संबंध" में जिनेवा के ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंटरनैशनल स्टडीज़ से डी॰ई॰ए की डिग्री की।[4] उन्होंने 1971 से जून 1972 में ऐल्फ़्रॅड स्लोअन फ़ॅलो के तौर पर एम॰आई॰टी से मैनेजमेंट में एम॰एस की डिग्री प्राप्त की।[4][5] अन्नान अंग्रेजी, फ्रेंच, क्रू, अकान की अन्य बोलियों और अन्य अफ़्रीकी भाषाओं में धाराप्रवाह है।
प्रारंभिक कैरियर
संपादित करें1962 में कोफ़ी अन्नान ने संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन के लिए एक बजट अधिकारी के रूप में काम शुरू कर दिया। वे विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ 1965 तक रहे।[3] 1965 से 1972 तक उन्होंने इथियोपिया की राजधानी अद्दीस अबाबा में संयुक्त राष्ट्र की इकॉनोमिक कमिशन फ़ॉर ऐफ़्रिका के लिये काम किया।[5] वो अगस्त 1972 से मई 1974 तक जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के लिये प्रशासनिक प्रबंधन अधिकारी के तौर पर रहे।[6] 1973 की अरब-इज़राइली जंग के बाद मई 1974 से नवंबर 1974 तक वो मिस्र में शांति अभियान में संयुक्त राष्ट्र द्वारा कार्यरत असैनिक कर्मचारियों के मुख्य अधिकारी (चीफ़ पर्सौनेल ऑफ़िसर) के पद पर कार्यरत रहे। उसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र छोड़ दिया और घाना लौट गए।[7] 1974 से 1976 तक वह घाना में पर्यटन के निदेशक के रूप में रहे।[8]
1976 में वे संयुक्त राष्ट्र में कार्य करने हेतु जिनेवा लौट गए।[9] 1980 में वे संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी उच्चायोग के उप-निदेशक नियुक्त हुए।[10] 1984 में वह संयुक्त राष्ट्र के बजट विभाग के अध्यक्ष के रूप में न्यू यॉर्क वापिस आए। 1987 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र के मानव संसाधन विभाग और 1990 में बजट एवं योजना विभाग का सहायक महासचिव नियुक्त किया गया।[11] मार्च 1992 से फ़रवरी 1993 तक वे शांति अभियानों के सहायक महासचिव रहे। मार्च 1993 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र का अवर महासचिव नियुक्त किया गया और वे दिसम्बर 1996 तक इस पद पर कार्यरत रहे।[4][12]
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
संपादित करेंअन्नान 1 जनवरी 1997 से 31 दिसम्बर 2006 तक संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे। 2001 में उन्हें और संयुक्त राष्ट्र को नोबेल शांति पुरस्कार से सह-पुरस्कृत किया गया।[13]
नियुक्ति
संपादित करें13 दिसम्बर 1996 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अन्नान की सिफ़ारिश की ताकि वह पूर्व महासचिव डॉ॰ बोत्रुस बोत्रुस घली की जगह ले सकें। डॉ॰ घली के दूसरे कार्यकाल को अमेरिका के वीटो का सामना करना पड़ा था।[14][15] चार दिन बाद महासभा के चुनाव से उन्होंने अपना पहला कार्यकाल 1 जनवरी 1997 से प्रारंभ किया।[16]
कार्य
संपादित करें- उन्होंने 1997 में संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों में सामंजस्य बढ़ाने के लिये संयुक्त राष्ट्र विकास समूह की स्थापना की।[17]
- उनके कार्यकाल में सन् 2000 में संयुक्त राष्ट्र ने सहस्राब्दी विकास लक्ष्य अपनाए, जिसके तहत 2015 तक विश्व में गरीबी को आधा करने का संकल्प लिया गया।[18][19]
- उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में प्रशासनिक एवं वित्तीय सुधार किये[20] जिसमें सचिवालय का बड़ा प्रशासनिक पुनर्गठन भी शामिल था।[21]
व्यक्तिगत जीवन
संपादित करेंउनका विवाह तिती से हुआ था और उनकी बेटी आमा का जन्म नवंबर 1969 में नाइजीरिया के लागोस शहर में हुआ।[5] जुलाई 1973 में उनके पुत्र कोजो का जन्म हुआ।[22]
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "संयुक्त राष्ट्र के पहले अश्वेत महासचिव कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन, 2001 में शांति का नोबेल मिला था". दैनिक भास्कर. २०१८. 19 अगस्त 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 20 अगस्त 2018.
- ↑ जेम्स हैस्किन्स, जिम हैस्किन्स; प॰ 144
- ↑ अ आ जेम्स हैस्किन्स, जिम हैस्किन्स; प॰ 146
- ↑ अ आ इ ई लियौन गौर्डेंक, प॰ 10
- ↑ अ आ इ स्टैन्ली माइस्लर, प॰ 31
- ↑ स्टैन्ली माइस्लर, प॰ 32-33
- ↑ स्टैन्ली माइस्लर, प॰ 33
- ↑ Rachel A. Koestler-Grack, प॰ 27-28
- ↑ Rachel A. Koestler-Grack, प॰ 28
- ↑ Rachel A. Koestler-Grack, प॰ 29
- ↑ जेम्स ट्रौब (2007). The best intentions: Kofi Annan and the UN in the era of American world power. ब्लूम्स्बरी प्रकाशन. p. 33. ISBN 9780747587286. अभिगमन तिथि: 1 जनवरी 2012.
- ↑ Chadwick F. Alger (2006). The United Nations system: a reference handbook (अंग्रेज़ी भाषा में). ABC-CLIO. p. 315. ISBN 9781851098057. अभिगमन तिथि: 3 जनवरी 2012.
- ↑ Rachel A. Koestler-Grack, प॰ 90
- ↑ संयुक्त राष्ट्र (13 दिसम्बर 1996). BIO/3051 – "Kofi Annan of Ghana recommended by Security Council for appointment as Secretary-General of United Nations". प्रेस रिलीज़. http://www.un.org/News/Press/docs/1996/19961213.bio3051.html. अभिगमन तिथि: 12 दिसम्बर 2006.
- ↑ जेम्स ट्रौब (2006). The Best Intentions. न्यू यॉर्क: Farrar, Straus and Giroux. pp. 66–67. ISBN 978-0-374-18220-5. 21 जुलाई 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 1 जनवरी 2012.
- ↑ संयुक्त राष्ट्र (17 दिसम्बर 1996). GA/9208 -"General Assembly appoints Kofi Annan of Ghana as seventh Secretary-General". प्रेस रिलीज़. http://www.un.org/News/Press/docs/1996/19961217.ga9208.html. अभिगमन तिथि: 12 दिसम्बर 2006.
- ↑ युस्सी हनहिमैकि, प॰ 142
- ↑ युस्सी हनहिमैकि, प॰ 39
- ↑ युस्सी हनहिमैकि, प॰ 152
- ↑ जॉन टेरेंस ओ'नील, निकोलस रीस (2005). United Nations peacekeeping in the post-Cold War era [शीत युद्ध के बाद के समय में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान]. Taylor & Francis. p. 199. ISBN 9780714684895. अभिगमन तिथि: 3 जनवरी 2012.
- ↑ लियौन गौर्डेंक, प॰ 20
- ↑ स्टैन्ली माइस्लर, प॰ 32
टीका
संपादित करें- जेम्स हैस्किन्स, जिम हैस्किन्स (2005). African Heroes [अफ़्रीकी हीरो]. Black Stars (अंग्रेज़ी भाषा में). Vol. 8. जॉन वाईली एंड सन्स. ISBN 9780471466727. अभिगमन तिथि: 30 दिसम्बर 2011.
- स्टैन्ली माइस्लर (2008). Kofi Annan: A Man of Peace in a World of War [कोफ़ी अन्नान: जंग की दुनिया में एक शांतिप्रीय आदमी] (अंग्रेज़ी भाषा में). जॉन वाईली एंड सन्स. ISBN 9780470281697. अभिगमन तिथि: 31 दिसम्बर 2011.
- Rachel A. Koestler-Grack (2007). Kofi Annan: guiding the United Nations [कोफ़ी अन्नान: संयुक्त राष्ट्र मार्गदर्शक] (अंग्रेज़ी भाषा में). इन्फ़ोबेस प्रकाशन. ISBN 9780791089965. अभिगमन तिथि: 1 जनवरी 2012.
- युस्सी हनहिमैकि (2008). The United Nations: a very short introduction [संयुक्त राष्ट्र: एक अति-संक्षिप्त परिचय]. Very short introductions (अंग्रेज़ी भाषा में). Vol. 199. ऑक्सफ़ोर्ड युनिवर्सिटी प्रेस. ISBN 9780195304374. अभिगमन तिथि: 3 जनवरी 2012.
- लियौन गौर्डेंक (2005). The UN Secretary-General and Secretariat [संयुक्त राष्ट्र महासचिव और सचिवालय]. Global institutions. रूटलॅज. ISBN 9780415343787. अभिगमन तिथि: 9 जनवरी 2012.
बाहरी कड़ियाँ
संपादित करें- कोफ़ी अन्नान की जीवनी - संयुक्त राष्ट्र (अंग्रेज़ी में)
- कोफ़ी अन्नान की जीवनी - नोबेल पुरस्कार की औपचारिक वेबसाइट (अंग्रेज़ी में)
विकिमीडिया कॉमन्स पर कोफ़ी अन्नान से सम्बन्धित मीडिया है। |