कोमल ओली (नेपाली: कोमल ओली) (जन्म 16 अप्रैल) एक नेपाली रेडियो-अनाउंसर और टेलीविज़न शख़्सियत[1], लोक गायिका, मनोरंजनकर्ता और राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने हाल ही में नेपाली राजनीति में प्रवेश किया है। वे महिलाओं के लिए आरक्षित पद भरने वाले नेपाल साम्यवाद दल (एनसीपी) का प्रतिनिधित्व करने वाली संघीय राष्ट्रीय सभा[2] की सदस्य हैं। उन्होंने कई लोकगीत गाए हैं। वे अविवाहित हैं। कोमल ने स्वयं एक प्रसिद्ध गीत “पोइला जाना पाम!” जिसका शाब्दिक अर्थ है-मुझे जाने दो! प्रकाशित किया है।

कोमल ओली
जन्म १६ अप्रैल
डांग, नेपाल
राष्ट्रीयता नेपालनेपाल
पेशा लोक गायिका, रेडियो-अनाउन्सर, राजनीतिज्ञ
राजनैतिक पार्टी नेपाल साम्यवादी दल (एनसीपी)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

कोमल का जन्म १६ अप्रैल को टिकरी डांग में दीपा और ललित ओली के घर हुआ था।[1] वह चार बच्चों में सबसे बड़ी हैं।[3] उन्होंने अपना सारा बचपन अपने गृहनगर में बिताया। वहीं के स्थानीय स्कूल से उन्होंने स्नातक किया। अपने स्कूली जीवन में उन्होंने स्वयं को संगीत में प्रशिक्षित किया।[1]


रेडियो नेपाल और लोक गायक संपादित करें

उन्होंने २०४६ वि.सं. में रेडियो नेपाल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक गायन प्रतियोगिता में प्रवेश किया और दूसरा स्थान हासिल किया। २०४९ वि.सं. में वे काठमांडू चली गईं और रेडियो नेपाल द्वारा उन्हें एक न्यूज़कास्टर के रूप में काम पर रखा गया।

सफलता और प्रसिद्धि संपादित करें

वे रेडियो की पहुँच के कारण एक न्यूज़कास्टर के रूप में रेडियो नेपाल और लोक गायिका के रूप में जल्दी ही देश के सबसे दूरस्थ क्षेत्रों और नेपाली घरानों में एक जानी-पहचानी आवाज़ बन गईं। उन्होंने अपने जीवन में एक दर्जन से अधिक अल्बम निकाले हैं। वे महत्वाकांक्षी रेडियो और टीवी पत्रकारों को भी प्रशिक्षित करती हैं।

राजनीति संपादित करें

उन्होंने राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी नेपाल-जो राजशाही और हिंदू राज्य को बहाल करने के लिए खड़ा है-में शामिल होने के लिए रेडियो नेपाल से इस्तीफा दे दिया। हालाँकि २०१७ के चुनावों से पहले वे नेपाल साम्यवादी दल (यूनाइटेड मार्क्सवादी लेनिनवादी) में शामिल हो गईं। जब वे चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में शामिल नहीं हुईं तो उन्होंने अपने गृहनगर निर्वाचन क्षेत्र में एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एक विद्रोही उम्मीदवारी दर्ज़ की। बाद में उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली और पार्टी उम्मीदवार के लिए समर्थन की घोषणा की। वर्तमान में वे राष्ट्रीय सभा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें उनकी पार्टी द्वारा उनके गृह प्रांत की महिलाओं के लिए आरक्षित कोटा भरने के लिए नामित किया गया था।

संंदर्भ संपादित करें

  1. "Komal Oli". मूल से 27 सितंबर 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ८ मार्च २०२२. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "hk" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  2. "Komal Oli worried about Dashain ticket fares". My Republica. अभिगमन तिथि 21 April 2019.
  3. "Komal Oli Biography". अभिगमन तिथि ८ मार्च २०२२.