खलंगा (खलङ्गा) नेपाल के सुदुरपश्चिम प्रांत में दारचुला जिले का जिला मुख्यालय है। इसे दार्चुला भी कहते हैं। यह महाकाली नगर पालिका का भाग है। यह शहर महाकाली नदी के तट और भारत के उत्तराखंड राज्य की सीमा पर स्थित है। यह नगर महाकाली नदी के दोनों ओर बसा हुआ है; भारतीय हिस्से में बसे नगर का नाम धारचूला है।

खलंगा (खलङ्गा)
खलङ्गा
घाटा बाजार
खलंगा (खलङ्गा) is located in नेपाल
खलंगा (खलङ्गा)
खलंगा (खलङ्गा)
नेपाल में खलंगा की अवस्थिति
निर्देशांक: 29°50′N 80°32′E / 29.84°N 80.54°E / 29.84; 80.54निर्देशांक: 29°50′N 80°32′E / 29.84°N 80.54°E / 29.84; 80.54
देश Nepal
अंचलमहाकाली अंचल
जिलादार्चुला जिला
जनसंख्या (2001)
 • कुल4,422
समय मण्डलNepal Time (यूटीसी+5:45)
दूरभाष कोड+977-93
वेबसाइटwww.onlinedarchula.eu.org

महाकाली नदी नेपाल और भारत के बीच की सीमा बनाती है। नदी के ऊपर यहां झूला पुल है जो दोनों तरफ के हिस्सों को जोड़ता है। भारतीय और नेपाली नागरिक बिना किसी प्रतिबंध के सीमा पार कर सकते हैं। हालाँकि नागरिकों को दोनों देशों में स्थापित सीमा शुल्क चौकी से गुजरना पड़ता है। सुरक्षा कारणों से रात में सीमा बंद कर दी जाती है।

जनसांख्यिकी संपादित करें

२००१ की नेपाल जनगणना के समय यहाँ की जनसंख्या ४,४२२ थी, और नगर में ८०९ घर थे। [1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Nepal Census 2001". Nepal's Village Development Committees. Digital Himalaya. मूल से 12 October 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 November 2008.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें