खिड़की भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण सोनी के सब टीवी पर 28 जून 2016 से शुरू हुआ। यह सोमवार से शुक्रवार रात को 9:30 बजे प्रसारित होगा।[1] इसमें सब टीवी के दर्शकों द्वारा भेजे गए कहानियों को दिखाया जाता है।

खिड़की
शैलीहास्य
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या1
उत्पादन
उत्पादन स्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
प्रदर्शित प्रसारण
प्रकाशितजून 28, 2016 (2016-06-28)

कलाकार संपादित करें

निर्माण संपादित करें

इसके सभी कहानियों को दर्शकों द्वारा भेजे गए कहानियों से लिया गया है। इसके लिए दर्शकों ने 8,000 से अधिक कहानियों को भेजा था। इसमें से कुछ कहानियों को दिखाने के लिए चुना गया। इसमें हर कहानी को तीन से आठ दिन में ही समाप्त किया जाएगा।

सब टीवी के अनुज कपूर ने इस धारावाहिक की जानकारी देते हुए कहा कि "सब टीवी में हम हमेशा अपने दर्शकों के लिये अनूठे कार्यक्रमों को पेश करने का प्रयास करते हैं। इस परियोजना के माध्यम से हम भारतीय परिवारों के लिये अपनी मजाकिया कहानियों को दुनिया के सामने बयां करने का द्वार खोल रहे हैं। सब टीवी द्वारा इन कहानियों के लिये एक मंच उपलब्ध कराया जायेगा, जिसमें प्रत्येक सप्ताह इस तरह की एक कहानी दिखाई जायेगी।"

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "सब की 'खिड़की' 28 जून को खुलेगी". आर्यावर्त. 26 जून 2016. मूल से 16 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जून 2016.
  2. "'खिड़की' की पहली कहानी ऐश्वर्या सखुजा एक बॉक्सर का किरदार निभायेंगी". दैनिक जागरण. 20 जून 2016. मूल से 2 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जून 2016.
  3. "खिड़की' के साथ सरिता जोशी कॉमेडी में वापसी". आर्यावर्त. 22 जून 2016. मूल से 16 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जून 2016.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें