गंगोह

नगर उतर प्रदेश,भारत
जम्मू और कश्मीर के डोडा ज़िले में इस से मिलते-जुलते नाम के नगर के लिए गंदोह का लेख देखें

गंगोह (Gangoh) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सहारनपुर ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2] गंगोह सहारनपुर शहर के दक्षिण पश्चिम में करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके अलावा अन्य निकटवर्ती शहरों में करनाल हरियाणा इसके दक्षिण पश्चिम में करीब 35 किलोमीटर, यमुनानगर हरियाणा करीब 50 किलोमीटर एवं शामली उत्तर प्रदेश करीब 50 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

गंगोह
Gangoh
{{{type}}}
गंगोह is located in उत्तर प्रदेश
गंगोह
गंगोह
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 29°46′52″N 77°15′47″E / 29.781°N 77.263°E / 29.781; 77.263निर्देशांक: 29°46′52″N 77°15′47″E / 29.781°N 77.263°E / 29.781; 77.263
देश भारत
प्रान्तउत्तर प्रदेश
ज़िलासहारनपुर ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल59,279
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)

गंगोह ब्लॉक नकुड़ तहसील के अंतर्गत आता है जो की एक स्वतंत्र विधानसभा क्षेत्र है एवं कैराना लोकसभा के अंतर्गत आता है। इस ब्लॉक के अंतर्गत करीब 173 गांव है , इलाके की मिट्टी बेहद उपजाऊ है एवं गन्ना गेहूं चावल आम इत्यादि की फसलें प्रति वर्ष किसानों द्वारा उगाई जाती है।

आम बातचीत की भाषा खड़ी बोली है जो की सहारनपुर मुजफ्फरनगर बागपत शामली एवं हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में बोली जाती है।

वर्तमान में निर्माणाधीन शामली अंबाला 6 लेंन परियोजना गंगोह से होकर गुजरना प्रस्तावित है जिसमे जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है एवं विभिन्न जगहों पर निर्माण देखा जा सकता है । इससे क्षेत्र के विकास को तरक्की मिलने की आशा है एवं हरियाणा पंजाब से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सफर और नजदीक हो जाएगा।


नोट: यह लेख गंगोह के स्थानीय निवासी द्वारा देख परख कर संपादित किया गया है इसमें कोई त्रुटि नही है। आप इसमें कुछ अन्य जानकारी जोड सकते है परंतु कुछ हटाए नहीं क्योंकि जानकारी सटीक है!

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975