गिम्मीगेला चुली

हिमालय में पर्वत

गिम्मीगेला चुली (Gimmigela Chuli) या जुड़वे (The Twins) हिमालय का एक पर्वत है जो कंचनजंघा पर्वत से लगभग 4.2 उत्तर-उत्तरपूर्व की दूरी पर नेपाल की भारत के सिक्किम राज्य की सीमा पर स्थित है। गिम्मीगेला के दो शिखर हैं - मुख्य 7,350 मीटर ऊँचा गिम्मीगेला चुली १ कहलाने वाला शिखर भारत-नेपाल सीमा पर है और छोटा 7,005 मीटर ऊँचा गिम्मीगेला चुली २ कहलाने वाला शिखर पूरी तरह भारत में है। यह दोनों शिखर एक साथ दिखने से ही इस पर्वत का नाम "जुड़वे" भी पड़ गया है।[2][3]

गिम्मीगेला चुली
जुड़वे
Gimmigela Chuli / The Twins
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई7,350 मी॰ (24,110 फीट) [1]
उदग्रता432 मी॰ (1,417 फीट) [1]
मातृशिखरकंचनजंघा
निर्देशांक27°44′N 88°09′E / 27.733°N 88.150°E / 27.733; 88.150निर्देशांक: 27°44′N 88°09′E / 27.733°N 88.150°E / 27.733; 88.150[1]
भूगोल
गिम्मीगेला चुली is located in नेपाल
गिम्मीगेला चुली
गिम्मीगेला चुली
नेपाल में स्थिति, भारत की सीमा पर
स्थानभारत–नेपाल सीमा
मातृ श्रेणीकंचनजंघा हिमाल, हिमालय
आरोहण
प्रथम आरोहण1995
सरलतम मार्गहिमानी/हिम/बर्फ़ पर चढ़ाई

स्वतंत्र पर्वत नहीं संपादित करें

पर्वतीय सूचियों में 500 मीटर से कम की स्थलाकृतिक उदग्रता रखने वाले शिखर स्वतंत्र पर्वत नहीं माने जाते बल्कि आसपास के अन्य पर्वतों के ही शिखर माने जाते हैं (पर्वतों के कई शिखर हो सकते हैं)। 7,350 मीटर (24,114 फ़ुट) ऊँचे गिम्मीगेला का पर्वतीय शिखर यदी अकेला कहीं खड़ा होता तो वह विश्व का 78वाँ सर्वोच्च पर्वत होता)। लेकिन क्योंकि गिम्मीगेला की स्वतंत्र स्थलाकृतिक उदग्रता केवल 432 मीटर है, जो कि 500 मीटर से कम है, इसलिए इसे कंचनजंघा की ही एक सहायक चोटी माना जाता है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Gimmigela, India/Nepal". Peakbagger.com. अभिगमन तिथि 2014-05-07.
  2. Jill Neate, High Asia: an illustrated history of the 7,000 metre peaks, The Mountaineers, 1989.
  3. Jerzy Wala, Orographical Sketch Map of the Karakoram, Swiss Foundation for Alpine Research, 1990.