गिरा प्रपात अथवा गीरा प्रपात (गुजराती: ગીર ધોધ) भारतीय राज्य गुजरात के डांग जिले में स्थित एक जलप्रपात है। डांग जिले के पश्चिमी भाग वघई के पास गिरमल नामक स्थान के समीप स्थित है। इसे गिरमल प्रपात भी कहते हैं।[1] इसे गुजरात का सबसे बड़ा जलप्रपात माना जाता है जो 30 मीटर (98 फीट) की ऊंचाई से गिरता है।[2]

गिरा जलप्रपात
गिरा प्रपात का एक दृश्य
गिरा जलप्रपात is located in गुजरात
गिरा जलप्रपात
अवस्थितिगुजरात
निर्देशांक20°44′19″N 73°29′30″E / 20.7387°N 73.4918°E / 20.7387; 73.4918निर्देशांक: 20°44′19″N 73°29′30″E / 20.7387°N 73.4918°E / 20.7387; 73.4918
कुल ऊँचाई30
जलमार्गगिरा नदी, अंबिका नदी

गिरा एक छोटी नदी है जिसकी लंबाई लगभग 130 किलोमीटर है और यह सतपुड़ा पर्वत के ढालों पर अपनी घाटी बनाती हुई उतरती है। इसके निचले और अंतिम भाग में यह प्रपात स्थित है जहाँ गिरा नदी का पानी ऊँचाई से अंबिका नदी में गिरता है।[3]

वघई यहाँ से सबसे निकटवर्ती रेलवे स्टेशन है। यहाँ यात्रा करने का सबसे बेहतरीन समय मानसून का वर्षा काल होता है जब नदी में पर्याप्त पानी होता है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Biju Abraham, K Nagarajan, Alex K Thottunkel (13 November 2016). Ecotourism Economics and Environment. Educreation Publishing. पपृ॰ 75–. GGKEY:65BEJ8EG8HT.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  2. "Girmal Falls, Picnic Spot, Surat, Tourism Hub, Gujarat, India". www.gujarattourism.com. मूल से 16 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मार्च 2020.
  3. "Gira waterfalls, Saputara, Surat, Tourism Hub, Gujarat, India". www.gujarattourism.com. मूल से 24 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मार्च 2020.