गिरीश नागराजेगौड़ा

अमेरिकन परलिमपिक अथ्लेत्

गिरीश होसानगरा नागराजेगौड़ा (कन्नड़: ಗಿರೀಶ ಹೊಸನಗರ ನಾಗರಾಜೇಗೌಡ) एक भारतीय एथलीट है जिन्होंने २०१२ लंदन पैरालिम्पिक खेलों में पुरुषों की ऊँची कूद स्पर्धा के एफ४२ वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।[1] सिजर्स तकनीक की मदद से फाइनल में १.७४ मीटर ऊँची कूद लगाकर पैरालिम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले वह आठवें भारतीय है।[2]

गिरीश नागराजेगौड़ा
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम गिरीश होसानगरा नागराजेगौड़ा
खेल
देश  भारत
खेल एथलेटिक्स
प्रतिस्पर्धा ऊँची कूद - एफ४२
उपलब्धियाँ एवं खिताब
पैरालिम्पिक फाइनल २०१२ ग्रीष्मकालीन पैरालिम्पिक
ऊँची कूद (एफ४२) – रजत

२४ वर्षीय नागराजेगौड़ा कर्नाटक राज्य के हासन जिले में स्थित वसनगरा गाँव से है। वह सन् २००८ के पश्चात् से विकलांग व्यक्तियों की सहायता के लिए बंगलौर आधारित एक गैर-सरकारी संगठन समर्थनम द्वारा प्रायोजित है।[3] पैरालिम्पिक खेलों की तैयारी हेतु उन्होंने बासिलडन खेल गाँव में हुए तीन सप्ताह के प्रशिक्षण शिविर में भी हिस्सा लिया था।[4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "लंदन पैरालंपिक: भारत का खाता खुला, गिरीश ने रजत दिलाया". आईबीएन खबर. नई दिल्ली. ४ सितंबर २०१२. अभिगमन तिथि ५ सितंबर २०१२.[मृत कड़ियाँ]
  2. "पैरालिंपिक में चमका इंडियन, जीता सिल्वर मेडल". दैनिक भास्कर. लंदन. ४ सितंबर २०१२. मूल से 5 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ५ सितंबर २०१२.
  3. "गिरीशा ने जीता भारत का पहला पैरालिंपिक मेडल". बीबीसी हिन्दी. ४ सितंबर २०१२. मूल से 5 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ५ सितंबर २०१२.
  4. "गिरीश ने जीता सिल्वर, भारत को पैरालिम्पिक में पहला मेडल". नवभारत टाइम्स. लंदन. ४ सितंबर २०१२. मूल से 7 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ५ सितंबर २०१२.