गुनुंग मुलु राष्ट्रीय उद्यान

गुनुंग मुलु राष्ट्रीय उद्यान मलेशिया के सारावाक में सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।[3] 52,864 हेक्टेयर के क्षेत्र को कवर करते हुए, यह उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है जो अपनी कार्स्ट विशेषताओं के लिए जाना जाता है।[4][5]

गुनुंग मुलु राष्ट्रीय उद्यान
मुलु पर्वत
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: Unable to find the specified location map definition: "Module:Location map/data/Borneo" does not exist।
अवस्थितिमरुदी जिला, मिरी डिवीजन, सारावाक, मलेशिया
क्षेत्रफल528.64 कि॰मी2 (204.11 वर्ग मील)
स्थापित1974
संचालक
  • सारावाक वानिकी निगम[1]
  • बोरसर्मुलु पार्क प्रबंधन [2]
वेबसाइटmulupark.com

इतिहास संपादित करें

1974 में, मुलु पर्वत और इसके आसपास के क्षेत्रों को सारावाक सरकार द्वारा राष्ट्रीय उद्यान के रूप में राजपत्रित किया गया था। 1978 में, रॉयल जियोग्राफिकल सोसाइटी ने मुलु राष्ट्रीय उद्यान में एक अभियान दल का आयोजन किया।[3] अभियान 15 महीने तक चला और गुफाओं के 50 किलोमीटर की खोज की। उस समय, मुलु में कोई हवाई अड्डा और कोई प्रवेश सड़क उपलब्ध नहीं थी। इसलिये लांग पाला में एक बेस कैंप स्थापित किया गया था।[6]

दिसंबर 1980 में, एक अन्य ब्रिटिश अभियान दल 4 महीने के लिए मुलु गुफाओं में भेजा गया था। इस अभियान में सारावाक चैंबर की खोज की गई थी।[7] 1984 में, गुनुंग मुलु को आसियान हेरिटेज पार्क के रूप में नामित किया गया[8] और 1985 में, उद्यान को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक रूप से खोला गया था। 2000 में, गुनुंग मुलु राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।

भूगोल संपादित करें

उद्यान में तीन पहाड़ों का प्रभुत्व है: मुलु पर्वत (2,376 मीटर), आपी पर्वत (1,750 मीटर) और बनारट पर्वत (1,858 मीटर)।[9] मुलु पर्वत एक बलुआ पत्थर का पहाड़ है। लेकिन आपी पर्वत और बनारट पर्वत चूना पत्थर के पहाड़ हैं।[10] राष्ट्रीय उद्यान में तीन उल्लेखनीय गुफाएँ भी हैं: सारावाक चैंबर,[11] डीर गुफा[12] और क्लियरवॉटर गुफा (दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे लंबी गुफा प्रणाली)।[13][14] सारावाक चैंबर दुनिया के सबसे बड़े भूमिगत कक्षों में से एक है जिसको 700 मीटर (2,300 फीट) लंबा, 396 मीटर (1,299 फीट) चौड़ा और कम से कम 70 मीटर (230 फीट) ऊंचा है। डीर गुफा दुनिया की सबसे बड़ी गुफाओं में से एक है।

मौसम संपादित करें

मुलु राष्ट्रीय उद्यान में जलवायु पूर्वोत्तर मानसून (दिसंबर से मार्च) और दक्षिण-पश्चिम मानसून (मई से अक्टूबर) से प्रभावित होती है। उद्यान में बारिश 4,000 मिलीमीटर (160 इंच) से 5,000 मिलीमीटर (200 इंच) तक होती है।[8]

वनस्पति और जीव संपादित करें

उद्यान में 8 अलग-अलग प्रकार के जंगल हैं और 52,864-हेक्टेयर उद्यान में सत्रह वनस्पति क्षेत्र हैं, जो संवहनी पौधों की लगभग 3,500 प्रजातियों का प्रदर्शन करते हैं। मुलु के वन्यजीव में स्तनधारियों की 75 प्रजातियाँ, पक्षियों की 262 प्रजातियाँ, साँपों की 25 प्रजातियाँ, मेंढकों की 74 प्रजातियाँ, मछलियों की 47 प्रजातियाँ, तितलियों की 281 प्रजातियाँ और चींटियों की 458 प्रजातियाँ शामिल हैं।[15]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Mulu National Park". Sarawak Forestry Corporation. मूल से 11 July 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 October 2018.
  2. "The team - Park management". Gunung Mulu National Park. मूल से 23 August 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 October 2018.
  3. "Mulu Sarawak - A world heritage site". Sarawak Tourism Board. मूल से 27 October 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 October 2018.
  4. "Mulu Park - Introduction - Mulu National Park". www.mulunationalpark.com. मूल से 25 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-11-03.
  5. "Gunung Mulu National Park". UNESCO. मूल से 17 October 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 October 2018.
  6. "RGS Expedition 1977-78". The Mulu Caves Project. मूल से 24 March 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 October 2018.
  7. "Exploration history". मूल से 29 October 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 October 2018.
  8. Yi Chuan, Shi (2010). "Gunung Mulu National Park". World Heritage Datasheet. मूल से 27 October 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 October 2018.
  9. "About Mulu National Park". Mulu National Park. मूल से 22 August 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 October 2018.
  10. "Gunung Mulu National Park – A UNESCO World Heritage". Sarawak Tourism Board. मूल से 30 June 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 October 2018.
  11. Vergano, Dan (27 September 2014). "China's "Supercave" Takes Title as World's Most Enormous Cavern". National Geographic. मूल से 31 January 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 April 2017.
  12. "Deer Cave and Lang's Cave". Mulu National Park. मूल से 12 July 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 December 2015.
  13. "Clearwater cave and Wind Cave". Gunung Mulu National Park. मूल से 12 July 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 December 2015.
  14. "Gunung Mulu National Park". Malaysia Tourism Promotion Board. मूल से 17 October 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 December 2015.
  15. "Mulu Park - Bio-Diversity - Mulu National Park". www.mulunationalpark.com. मूल से 11 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-11-03.