गेंदा बहुत ही उपयोगी एवं आसानी से उगाया जाने वाला फूलों का पौधा है। यह मुख्य रूप से सजावटी फसल है। यह खुले फूल, माला एवं भू-दृश्य के लिए उगाया जाता है। मुर्गियों के दाने में भी यह पीले वर्णक का अच्छा स्रोत है। इसके फूल बाजार में खुले एवं मालाएं बनाकर बेचे जाते हैं। गेंदे की विभिन्न ऊंचाई एवं विभिन्न रंगों की छाया के कारण भू-दृश्य की सुन्दरता बढ़ाने में इसका बड़ा महत्व है। साथ ही यह शादी-विवाह में मण्डप सजाने में भी अहम् भूमिका निभाता है। यह क्यारियों एवं हरबेसियस बॉर्डर के लिए अति उपयुक्त पौधा है। इस पौधे का अलंकृत मूल्य अवि उच्च है क्योंकि इसकी खेती वर्ष भर की जा सकती है। तथा इसके फूलों का धार्मिक एवं सामाजिक उत्सवों में बड़ा महत्व है। भारत में मुख्य रूप से अफ्रीकन गेंदा और फ्रेंच गेंदा की खेती की जाती है। इसे गुजराती भाषा में "गलगोटा" और मारवाड़ी भाषा में 'हंजारी गजरा फूल' भी कहा जाता है।

Common Marigolds
गेंदे पुष्प
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: Plantae
अश्रेणीत: Angiosperms
अश्रेणीत: Eudicots
अश्रेणीत: Asterids
गण: Asterales
कुल: Asteraceae
वंश समूह: Tageteae
वंश: Tagetes
L.
Species

About 59, including:
Tagetes erecta
Tagetes filifolia
Tagetes lacera
Tagetes lucida
Tagetes minuta
Tagetes patula
Tagetes tenuifolia
as well as numerous hybrids

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

 
गेंदे के पौधे और पुष्प
 
गेंदे पुष्प