गैरी कास्परोव (रूसी: Га́рри Ки́мович Каспа́ров, जन्म: १३ अप्रैल १९६३) एक रूसी ग्रांडमास्टर, पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन, लेखक और राजनीतिक कार्यकर्ता है।[2][3]

गैरी कास्परोव

कास्परोव २००७ में
पूरा नाम गैरी किमोविच कास्परोव
देश सोवियत संघ
रूस (१९९२ के बाद)
क्रोएशिया (२०१४ के बाद)[1]
जन्म 13 अप्रैल 1963 (1963-04-13) (आयु 60)
बाकू, आज़रबाइजान, सोवियत संघ
(अब बाकू, आज़रबाइजान)
खिताब ग्रांडमास्टर (१९८०)
विश्व चैंपियन १९८५–१९९३ (निर्विवाद)
१९९३–२००० (शास्त्रीय)
फाइड रेटिंग २८१२ [निष्क्रिय]
शीर्ष रेटिंग २८५१ (जुलई १९९९, जनवरी २०००)
शीर्ष रैंकिंग सं. १ (जनवरी 1984)

जन्म और बचपन संपादित करें

कास्पारोव का जन्म बाकू, आज़रबाइजान, सोवियत संघ में १३ अप्रैल १९६३ को हुआ था। वह ६ वर्ष की उम्र में शतरंज खेलने लगा। १३ वर्ष की उम्र होने से पहले वे सोवियत युव चैंपियन बन गए और अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट १६ वर्ष की उम्र में जीत गए। १९८० में कास्पारोव ग्रेंडमास्टर बन गए। १९७३ से १९७८ तक वे पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन मिखेल बौट्विन्निक के मार्गदर्शन में पढा।[2]

विश्व शतरंज चैंपियन संपादित करें

१९८५ विश्व शतरंज चैंपियनशिप में उन्होंने ऐनैटोली कार्पोव को पराजित करके इतिहास में सबसे कम उम्र का विश्व शतरंज चैंपियन बन गए।[2] वर्ष 2000 में उन्होंने व्लादिमीर क्रैमनिक के खिलाफ शास्त्रीय विश्व शतरंज चैंपियनशिप हार गए।[4]

डीप ब्लू के खिलाफ मैच संपादित करें

१९९७ और १९९८ में गैरी कास्पारोव ने आईबीएम ( इंटरनेशनल बिजनेस मशीन) के डीप ब्लू नामक कंप्यूटर के खिलाफ दो शतरंज मैच खेले। उन्होंने पहला मैच जीता: ६ खेलों में से उन्होंने ३ जीते, २ ड्रॉ किए और १ हार गए। हालाँकि वे दूसरा मैच हार गए: ६ खेलों में से उन्होंने १ जीता, ३ ड्रॉ किए और २ हार गए।[5]

डीप जूनियर के खिलाफ मैच संपादित करें

२००३ में कास्पारोव ने डीप जूनियर नामक कम्प्यूटर के खिलाफ एक शतरंज मैच खेला जिसका परिणाम ३-३ ड्रॉ था।[6]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Chess champion Garry Kasparov granted Croatian citizenship". The Guardian. London. 28 February 2014. मूल से 20 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 मार्च 2019.
  2. "Garry Kasparov | Chess & Games". Encyclopedia Britannica (अंग्रेज़ी में). मूल से 3 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-26.
  3. "Kasparov, Garry FIDE Chess Profile - Players Arbiters Trainers". ratings.fide.com. मूल से 29 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-28.
  4. "Kasparov - Kramnik Classical World Championship Match (2000)". www.chessgames.com. मूल से 29 दिसंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-27.
  5. "Kasparov vs Deep Blue". www.chessgames.com. मूल से 21 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-01-20.
  6. "Kasparov vs Deep Junior ends in 3-3 draw". Chess News (अंग्रेज़ी में). 2003-02-08. मूल से 21 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-01-20.