गोलियों की रासलीला रामलीला
गोलियों की रासलीला रामलीला संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित २०१३ की बॉलीवुड की हिन्दी रोमांटिक-नाटक फ़िल्म है। राम-लीला दुश्मनी, घृणा और ख़ून ख़राबे के बीच पनपी एक प्रेम कहानी है। गुजरात में सनेड़ा और रजाड़ी खानदानों के बीच पांच सौ सालों से दुश्मनी चली आ रही है।[3][4][5]
गोलियों की रासलीला रामलीला | |
---|---|
![]() फिल्म प्रचार पोस्टर | |
निर्देशक | संजय लीला भंसाली |
पटकथा |
संजय लीला भंसाली सिद्धार्थ-गरीमा रुत्विक ओज़ा |
निर्माता |
संजय लीला भंसाली चेतन देवलेकर कोशोर लुल्ला सन्दीप सिंह |
अभिनेता |
रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण |
छायाकार | रवि वर्मन |
संपादक | राजेश जी पाण्डे |
संगीतकार |
मोंटी शर्मा संजय लीला भंसाली |
निर्माण कंपनियां |
भंसाली प्रोडक्शंस इरॉस इंटरनेशनल[1] |
वितरक | इरॉस इंटरनेशनल |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
155 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
लागत | ₹85 करोड़ (US$12.41 मिलियन)[2] |
पटकथा
संपादित करेंराम (रणवीर सिंह) और लीला (दीपिका पादुकोण) की जो दो अलग-अलग कबीलों के खास घरानों के हैं। दोनों के कबीलों के लोग एक-दूसरे के जान के दुश्मन हैं और फूटी आंख नहीं सुहाते मगर प्यार कहां ये सब देखता है। जवान राम-लीला जब एक दूसरे को देखते हैं तो उनके बीच प्रेम की चिंगारी इस कदर लगती है कि जो बुझाए नहीं बुझती। गुजरात का रोमियो (राम) बिंदास जूलियट (लीला) के प्यार में पड़ जाता है। एक तरफ दोनों कबीलों के लोग गोलियां बरसाकर अपनी पुराणी दुश्मनी की आग में जलते हैं वहीं इन्हीं गोलियों के बीच राम-लीला की रासलीला परवान चढ़ती है। कुछ टि्वस्ट और नाटकीय घटनाक्रम के बाद राम अपने समुदाय का मुखिया बन जाता है और लीला अपने समूह की। लीला का चचेरा भाई इसे कबूल नहीं कर पाता। वह एक साजिश रचता है। नतीजे में नया खून खराबा शुरू हो जाता है। सुखांत होेने का अहसास दिलाती कहानी दुखद अंजाम तक पहुंचती है।
कलाकार
संपादित करें- रणवीर सिंह - राम
- दीपिका पादुकोण - लीला
- ऋचा चड्ढा - रसीला
- सुप्रिया पाठक - सनेड़ा खानदान की मुखिया धानोकर बा, लीला की माँ
- होमी वाडिया - राधु
- शरद केलकर - कानजी, लीला का भाई
- गुलशन देवयाह - भवानी, लीला का चचेरा भाई
- बरखा बिष्ट - केसर
- अभिमन्यु सिंह - मेघजी, राम का भाई
- रज़ा मुराद - सरपंच
- जमाइल खान - वंका
- अंशुल त्रिवेदी - मन्दार
- प्रियंका चोपड़ा = "राम चाहे लीला" गाने में विशेष आयटम नम्बर
संगीत
संपादित करेंगीतों की सूची | |||
---|---|---|---|
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
1. | "अंग लगा दे" | अदिति पॉल & शैल हाड़ा | 5:27 |
2. | "धूप" | श्रेया घोषाल | 3:36 |
3. | "इश्कियाऊं ढिश्कियाऊं" | आदित्य नारायण | 4:51 |
4. | "लाल इश्क़" | अरिजीत सिंह | 6:27 |
5. | "लहू मुँह लग गया" | शैल हाड़ा, ओस्मान मीर | 5:00 |
6. | "मोर बानी थानघट करे" | ओस्मान मीर, अदिति पॉल | 3:58 |
7. | "नगाड़ा संग ढ़ोल" | श्रेया घोषाल, ओस्मान मीर | 4:33 |
8. | "पूरे चाँद" | शैल हाड़ा | 4:08 |
9. | "राम चाहे लीला" | भूमि त्रिवेदी | 4:04 |
10. | "तत्तड़ तत्तड़" | आदित्य नारायण | 4:58 |
11. | "भाई भाई (भला मोरी रामा)" | अरविन्द वेगड़ा | 1:07 |
कुल अवधि: | 47:02 |
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "Cast and crew". बॉलीवुड हंगामा. Archived from the original on 30 मई 2016. Retrieved 20 नवंबर 2013.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
(help) - ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 20 नवंबर 2013. Retrieved 20 नवंबर 2013.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help) - ↑ कोमल नाहटा (15 नवम्बर 2013). "क्या रंग लाएगी भंसाली की 'राम-लीला' ?". बीबीसी हिन्दी. Archived from the original on 18 नवंबर 2013. Retrieved 21 नवम्बर 2013.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "मूवी रिव्यु: राम-लीला". दैनिक भास्कर. 15 नवम्बर 2013. Archived from the original on 18 नवंबर 2013. Retrieved 21 नवम्बर 2013.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ रामकुमार सिंह (15 नवम्बर 2013). "भंसाली ग्रामर की भव्य कमर्शियल प्रेम कहानी". राजस्थान पत्रिका. Archived from the original on 21 नवंबर 2013. Retrieved 21 नवम्बर 2013.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help)