ग्रीस-इटली युद्ध (अंग्रेज़ी: Greco-Italian War, इतालवी: campagna italiana di Grecia, यूनानी : Ελληνοϊταλικός Πόλεμος) दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान २८ अक्टुबर १९४० से २३ अप्रैल तक ग्रीस (यूनान) और इटली के बीच हुआ था। युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ग्रीस को हवाई सहयता दी, और फिर अंत में इटली को भी जर्मनी की सहयता लेनी पड़ी थी। इस युद्ध में १,५०,००० से अधिक इतालवी सैनिक और ९०,००० से अधिक ग्रीक सैनिक मारे गए थे।

इस युद्ध से पहले १९३९ में ईतालवी नेता बेनितो मस्सोलीनी ने अल्बानिया पर आक्रमण किया था, और १९४० में ब्रिटेन और उसके मित्र-राष्ट्रों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।