ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक

ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक (डेनिश: Storebæltsforbindelsen) सेतु डेनमार्क के ज़ीलैंड द्वीप को फ़नेन द्वीप से जोड़ता है। इसमें ज़ीलैंड से स्प्रोगो द्वीप तक सड़क का रज्जु कर्षण सेतु है और रेल की सुरंग है और आगे स्प्रोगो द्वीप से फ़नेन तक बॉक्स गर्डर सेतु है। "ग्रेट बेल्ट ब्रिज" (डेनिश: Storebæltsbroen) प्रायः कर्षण सेतु को ही इंगित करता है, हालांकि इसका अर्थ आगे के बॉक्स-गर्डर सेतु या पूरे सेतु कड़ी के लिये भी लगाया जा सकता है। कर्षण सेतु को ईस्ट ब्रिज कहते हैं, जो विश्व का तीसरा सबसे बड़े मुख्य स्पैन वाला (1.6 कि.मी) और एशिया के बाहर सबसे बड़ा कर्षण सेतु है। इसकी अभिकल्पना डेनिश वास्तुकारों डिस्सिंग+वेट्लिंग ने की थी।

द ग्रेट बेल्ट ब्रिज
(द ईस्ट ब्रिज)
ज़ीलैंड की ओर से ईस्ट ब्रिज का दॄश्य
निर्देशांक55°20′31″N 11°02′10″E / 55.34194°N 11.03611°E / 55.34194; 11.03611
आयुध सर्वेक्षण राष्ट्रीय ग्रिड[1]
वहनमोटर वाहन
पारग्रेट बेल्ट
आधिकारिक नामØstbroen
रखरखावA/S Storebælt
लक्षण
डिज़ाइनरज्जु कर्षण सेतु
सामग्रीकंक्रीट एवं स्टील
कुल लम्बाई6,790 मीटर (22,277 फीट)
चौड़ाई31 मीटर (102 फीट)
ऊँचाई254 मीटर (833 फीट)
दीर्घतम स्पैन1,624 मीटर (5,328 फीट)
जल में पाये19
सेतु फर्श के नीचे65 मीटर (213 फीट)
इतिहास
डिज़ाइनरडिस्सिंग+वेट्लिंग
निर्माण पूर्ण1998
खुला14 जून 1998
सांख्यिकी
टोल235.00 DKK ($41.70) per car.[1]

इस कड़ी के चालू होने के बाद से ग्रेट बेल्ट फ़ेरी सेवा बंद हो गई है, जो इससे पूर्व तक इस ग्रेट बेल्ट को पार करने का मुख्य साधन थी। लगभग ५ दशकों की चर्चा और वाद-विवाद के बाद इस कड़ी को अन्ततः बनाने का निर्णय १९८६ में लिया गया।[2] इसका मूल उद्देश्य निर्माण पूर्ण होने से ३ वर्ष पूर्व तक ही रेल कड़ी को तैयार कर सेवा आरंभ कर देने का था, किन्तु रेल यातायात १९९७ और सड़क परिवहन १९९८ में ही आरंभ हो पाया। इसकी अनुमानित लागत DKK 2.14 करोड़ (1988 के अनुसार) थी,[3] और यह निर्माण डेनिश इतिहास में सबसे बड़ी निर्माण परियोजना रहा।[4]

सूर्यास्त के समय ईस्ट ब्रिज
सूर्यास्त के समय ईस्ट ब्रिज
 
ईस्ट ब्रिज का रात्रि दॄश्य
ईस्ट ब्रिज का रात्रि दॄश्य


चित्र दीर्घा संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Storebølt.dk (2013). "Tolls". A/S Storebælt. मूल से 13 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि June 10, 2013.
  2. abcDSB: Passagerens håndbog (डेनिश में). DSB. 1990. पृ॰ 73. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 87-7025-152-5.
  3. "Fakta og historie". A/S Storebælt. मूल से 3 नवंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १८ नवम्बर २००८.
  4. "The Bridge". A/S Storebælt. मूल से 29 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 दिसम्बर 2008.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

निर्देशांक: 55°20′N 10°58′E / 55.333°N 10.967°E / 55.333; 10.967