ग्लेनडोवर स्ट्रीट (अंग्रेज़ी: Glendower Street) वेल्स की काउंटी मॉनमाउथशायर के मॉनमाउथ नगर के केंद्र में स्थित एक ऐतिहासिक सड़क है। मध्ययुगीन शहर की दीवारों के अंदर मौजूद यह सड़क एजिंकोर्ट स्ट्रीट और सेंट जॉन स्ट्रीट के प्रतिच्छेदन से दक्षिण-पूर्व में फैली हुई है। ग्लेनडोवर स्ट्रीट पर कई सूचीबद्ध ईमारतें है जिनमें से एक मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल का भी हिस्सा है। मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल पर 24 स्थल हैं तथा इस उपाधि को दर्शाने के लिए इन स्थलों पे नीले रंग की पट्टिका लगीं होती हैं। स्ट्रीट को भूतकाल में ग्राइंडर स्ट्रीट या ग्राइंडरस् स्ट्रीट नामों से जाना जाता था। इसको इसका वर्मान नाम वेल्श नेता ओवेन ग्लेनडोवर के अंग्रेजीभाषी नाम से मिला था।

ग्लेनडोवर स्ट्रीट

जॉन स्पीड का 1610 का मॉनमाउथ शहर का मानचित्र
स्थान मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, वेल्स
निर्देशांक: 51°48′40″N 2°42′52″W / 51.8111°N 2.7144°W / 51.8111; -2.7144निर्देशांक: 51°48′40″N 2°42′52″W / 51.8111°N 2.7144°W / 51.8111; -2.7144
पश्चिम सेंट जॉनस् स्ट्रीट
एजिंकोर्ट स्ट्रीट

इतिहास व स्थान संपादित करें

समाचारपत्र द टेलीग्राफ के 25 फ़रवरी 2006 संस्करण में ग्लेनडोवर स्ट्रीट को मॉनमाउथ में सबसे सुंदर बताया गया था विशेष रूप से इस सड़क पर स्थित "आकर्षक टाउनहाउस"।[1] ग्लेनडोवर स्ट्रीट कई सूचीबद्ध इमारतों का घर है।[2] स्ट्रीट मध्यकालीन शहर को घेरने वाली दीवारों के अंदर स्थित है, यह 1300 के आसपास निर्मित हुईं दीवारें मानचित्रकार जॉन स्पीड के 1610 में बनाए मानचित्र में दर्शाई जाती हैं।[3] मध्ययुगीन और पश्च-मध्ययुगीन अवधि (उन्नीसवीं सदी के मध्य) में ग्लेनडोवर स्ट्रीट को ग्राइंडर स्ट्रीट या ग्राइंडरस् स्ट्रीट के रूप में जाना जाता था।[4][5] 1804 में लेखक चार्ल्स हीथ के अनुसार मॉनमाउथ शहर पहले चार परिमित वार्डों में बटा हुआ था: वेई ब्रिज वार्ड, कासल बैली वार्ड, मोंनो स्ट्रीट वार्ड और ओवर मोंनो वार्ड। ग्लेनडोवर स्ट्रीट दो वार्डों के बीच विभाजित थी। स्ट्रीट का बायीं तरफ का हिस्सा कासल बैली वार्ड के अंदर और इसका दाहिना हिस्सा मोंनो स्ट्रीट वार्ड के अंदर था।[5] स्ट्रीट को इसका वर्मान नाम वेल्श नेता ओवेन ग्लेनडोवर (वेल्श: Owain Glyndwr) के अंग्रेजीभाषी नाम से मिला था।[6] ग्लेनडोवर स्ट्रीट एजिंकोर्ट स्ट्रीट और सेंट जॉन स्ट्रीट के प्रतिच्छेदन से दक्षिण-पूर्व में फैली हुई है।[7]

दीर्घा संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. मैक्स डेविडसन (25 फ़रवरी 2006). "City spotlight: Monmouth". द टेलीग्राफ. मूल से 6 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मई 2012.
  2. "Monmouth Trails". visitwyevalley.com. अभिगमन तिथि 3 जून 2012.[मृत कड़ियाँ]
  3. "Monnow Bridge". cofiadurcahcymru.org.uk. मूल से 6 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जून 2012.
  4. विलियम वॉरलॉ (1899). A history of the charities of William Jones (founder of the "Golden lectureship" in London), at Monmouth & Newland. डब्ल्यू॰ बेनेट. पृ॰ 37. मूल से 24 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जून 2012.
  5. चार्ल्स हीथ (1804). "Monmouth - Etymology. Situation. Parochial Boundary.". Historical and Descriptive Accounts of the Ancient and Present State of the Town of Monmouth. Charles Heath. पृ॰ 314. मूल से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जून 2012.
  6. "History of Monmouth". monmouthrfc.com. मूल से 31 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जून 2012.
  7. "Virtual Map of Monmouth". monmouth.org.uk. मूल से 22 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जून 2012.