ग्वांगजो,[1][2](चीनी उच्चारण: क्वाङ्चोउ) (सरलीकृत चीनी: 广州; परंपरागत चीनी: 廣州) (केन्तोनक़्वांगचो के नाम से भी जाना जाता है),[3] यह उप-प्रांतीय शहर व ग्वांगडोंग (चीनी जनवादी गणराज्य) प्रान्त की राजधानी है। यह चीन के पांच राष्ट्रीय केन्द्रीय शहरों में से एक है। [4] यह नगर और इसके आसपास के क्षेत्र, विशेष रूप से इस नगर और हांग कांग के मध्य के क्षेत्र, साधारण रूप से अपने अंग्रेज़ी नाम कैंटन के नाम से जाने जाते हैं। यहाँ पर्ल नदी पर एक बंदरगाह है जो दक्षिणी चीन सागर की ओर नाव्य है और यह हांग कांग से १२० किमी उत्तरपश्चिम में स्थित है। २०१४ की जनगणना के अनुसार इस नगर की कुल जनसंख्या ४.४ करोण है और महानगरीय क्षेत्र की १.५ करोण है [5] जो इसे प्रांत का सर्वाधिक और चीनी मुख्य भूमि का तीसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर बनाता है। प्रांतीय सरकार के आधिकारिक अनुमान के अनुसार २००६ में यहाँ की जनसंख्या ९७,५४,६०० थी। ग्वांगझो का नगरीय क्षेत्रफल बीजिंग और शंघाई के बाद चीन में सबसे अधिक है। 2008 मैं इसे बीटा वर्ल्ड सिटी घोषित किया गया है।

ग्वांगझो
广州
उप-प्रांतीय शहर
ग्वांगझो शहर · 广州市
उपनाम: फूलों का शहर, अमर शहर
ग्वांगझो is located in पृथ्वी
ग्वांगझो
ग्वांगझो
Countryचीन
प्रांतग्वांगडोंग
शासन
 • महापौरवेन किंग्लिअंग
क्षेत्र7434.40 किमी2 (2870.44 वर्गमील)
 • नगरीय3843.43 किमी2 (1483.96 वर्गमील)
ऊँचाई11 मी (36 फीट)
जनसंख्या (2008)
 • उप-प्रांतीय शहर78,41,695
 • घनत्व1055 किमी2 (2,730 वर्गमील)
 • महानगर64,58,299
 • महानगर1,01,82,000*
 • महानगरीय घनत्व1370 किमी2 (3,500 वर्गमील)
समय मण्डलCST (यूटीसी+8)
पिन कोड510000
वेबसाइटhttp://www.gz.gov.cn

इतिहास संपादित करें

सर्वप्रथम इस का निर्माण पन्यु शहर के रूप में 214 ई.पू. में हुआ था। इसके बाद 206 ई.पू. में यह नानयु साम्राज्य की राजधानी बनी, जो की अब वर्तमान वियतनाम में पड़ता है।

हान राजवंश ने नानयु-साम्राज्य पे 111 ई.पू. में कब्जा करके इसे अपनी प्रान्तिय राजधानी बनाया, जो की अब तक है। 226 ईस्वी में पन्यु गुआन्ग प्रान्त (廣州; ग्वांगझो) की राजधानी बनी, इसके पश्चात स्थानीय निवासियों ने इसे ग्वांगझो कहना शुरु कर दिया।

भूगोल संपादित करें

दक्षिण चीन में स्थित होने की वजह से इसकी जलवायु नम उप-उष्णकटिबंधीय है। गर्मिया मैं तापमान व नमी काफी ज्यादा होती है तथा सर्दियाँ हल्की व सूखी होती हैं। ग्वांगझो में मानसून काफी लम्बा होता है।

अर्थव्यवस्था संपादित करें

ग्वांगझो पर्ल नदी डेल्टा का सबसे बड़ा औद्योगिक केन्द्र है। इसका चीन की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है।

संस्कृति संपादित करें

पीपुल्स डेली अखबार के अनुसार, केनटोनीज ग्वांगझो शहर की लगभग आधी आबादी की प्रथम भाषा है, व शेष मन्दारिन भाषा का इस्तेमाल करते हैं। बहुत सारे लोग हक्का भाषा का भी प्रयोग करते हैं।

खेल संपादित करें

ग्वांगझोउ शहर 16वें एशियाई खेलों का सफल आयोजन कर चुका हैं।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. ग्वांगझो का उच्चारण[मृत कड़ियाँ]
  2. "MapMachine". Maps.nationalgeographic.com. मूल से 20 अप्रैल 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 मई 2010.
  3. "Guangzhou (China) Archived 2010-10-08 at the वेबैक मशीन". Encyclopædia Britannica. Accessed 12 सितंबर 2010.
  4. "全国城镇规划确定五大中心城市[[Category:ग़ैर हिन्दी भाषा पाठ वाले लेख]]". Southern Metropolitan Daily. 9 फरवरी 2010. मूल से 31 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जुलाई 2010. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद); URL–wikilink conflict (मदद)
  5. "2014年广州市国民经济和社会发展统计公报 [Guangzhou Economic and Social Development Statistics Bulletin 2014]". ग्वांगझो डेली. २२ मार्च, २०१५. मूल से 12 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ मई, २०१५. |accessdate=, |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)