स्पाइडर-वुमन

मार्वल कॉमिक बुक की काल्पनिक पात्र
(ग्वेन स्टेसी से अनुप्रेषित)

स्पाइडर-वुमन (मूल नाम: ग्वेन स्टेसी), जो अपने अन्य नाम स्पाइडर-ग्वेन या द व्हाइट विडो से भी प्रचलित है, मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाली एक काल्पनिक सुपरहीरो है। जैसन लातूर और रॉबी रोड्रिगेज द्वारा निर्मित यह चरित्र पहली बार २०१४ में एज ऑफ़ स्पाइडरवर्स #२ में "स्पाइडरवर्स" कॉमिक कहानी शृंखला के एक भाग के रूप प्रकाशित हुई थी, और इसे आगे चलकर "स्पाइडर-ग्वेन" नामक शृंखला में जारी रखा गया, जिसका प्रकाशन २०१५ में प्रारम्भ हुआ था।

स्पाइडर-वुमन
प्रकाशक मार्वल कॉमिक्स
पहला अवतरण एज ऑफ़ स्पाइडरवर्स #२
रचेता जैसन लातूर
रॉबी रोड्रिगेज
दूसरा नाम स्पाइडर-ग्वेन
द व्हाइट विडो
शक्तियां
  • अलौकिक शक्ति, गति तथा सहनशीलता
  • स्पाइडर सेंस

स्पाइडर-वूमन वास्तव में स्पाइडर-मैन की ही एक प्रारूप है, और मूल ग्वेन स्टेसी की वैकल्पिक-ब्रह्मांड संस्करण है। जिस ब्रह्माण्ड में वह रहती है, उसे मार्वल कॉमिक्स में अर्थ-६५ कहा जाता है। अर्थ ६५ में पीटर पार्कर की जगह ग्वेन स्टेसी को एक मकड़ी ने काटा था, जिसके बाद वह महानायिका स्पाइडर-वूमन बन गई। स्पाइडर-वुमन को अपनी शक्तियों और क्षमताओं को बांटने के साथ-साथ पीटर के व्यक्तित्व और संघर्षों के बनाये रखते हुए दर्शाया गया है।

प्रकाशन इतिहास संपादित करें

ग्वेन स्टेसी पीटर पार्कर के कॉलेज में पढ़ने वाली उसकी अच्छी दोस्त थी, जिसे उसके स्पाइडरमैन होने की खबर नहीं थी। ग्वेन के इस चरित्र की जून १९७३ में द अमैजिंग स्पाइडर मैन #१२१ में मृत्यु हो गयी थी।[1][2] "स्पाइडरवर्स" कहानी शृंखला लिखते समय सर्वप्रथम लेखक डैन स्लॉट ने स्पाइडर की शक्तियों से लैस ग्वेन को बनाने के बारे में सोचा।[3][4] उन्होंने इस बारे में सम्पादक निक लोवे को बताया, जिन्होंने इस चरित्र के विकास का जिम्मा जैसन लातूर को सौंपा। जैसन लातूर पहले ग्वेन को पुनर्जीवित करने के पक्ष में नहीं थे, परन्तु अंततः वह मान गए,[4][5] और फिर चरित्र की डिजाइनिंग का काम उन्होंने रॉबी रोड्रिगेज को दिया।[5][6] १७ सितम्बर २०१४ को यह चरित्र पहली बार एज ऑफ़ स्पाइडरवर्स #२ में नजर आया,[7][8] और तब से इसे स्पाइडर-ग्वेन नाम से भी पहचाना जाता है।[9]

काल्पनिक चरित्र जीवनी संपादित करें

ग्वेन स्टेसी मिडटाउन हाई स्कूल की एक छात्रा है, जिसे एक मकड़ी ने काट लिया था, और वह स्पाइडर-वूमन बन गई। ग्वेन स्टेसी के रूप में वह अपनी सहेलियों, मैरी जेन वाटसन, बेट्टी ब्रैंट तथा ग्लोरी ग्रांट के साथ "मैरी जेन" नाम के एक बैंड में ड्रमर है। स्पाइडर-वूमन के रूप में उसका पहला सामना पीटर पार्कर से होता है, जो कुछ लोगों से अपना बदला निकलने के लिए अपने ऊपर एक केमिकल का प्रयोग कर लिज़र्ड बन जाता है। ग्वेन उसे पराजित कर छोड़ देती है, लेकिन केमिकल के प्रयोग के कारण पीटर की मृत्यु हो जाती है। ग्वेन के पिता, जॉर्ज स्टेसी, जो नई यॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट में एक अधिकारी हैं, पीटर के हत्यारों की खोज में जुट जाते हैं।[10]

कॉमिक सीरीज में स्पाइडर-ग्वेन के तौर पर वह कई खलनायकों से लड़ती है, जिनमें वल्चर, क्रेवन तथा हैरी ओस्बोर्न (ग्रीन गॉब्लिन) प्रमुख हैं।[11][12][13] उसका सबसे अधिक सामना मैट मर्डोक तथा फ्रैंक कैसल से होता है।[13] अपने दुश्मनों के अतिरिक्त वह कई सुपरहेरोएस के साथ भी काम करती है, जिनमें कैप्टन अमेरिका, रीड रिचर्ड्स और पेग्गी कार्टर (शील्ड की प्रमुख) मुख्य हैं।[13][14][15]

अन्य माध्यमों में संपादित करें

टेलीविज़न संपादित करें

वर्ष टीवी शृंखला का नाम अभिनेत्री संदर्भ
२०१२ अल्टीमेट स्पाइडर मैन डव कैमेरॉन [16]
२०१७ स्पाइडर मैन लौरा बेली [17]

फ़िल्म संपादित करें

  • स्पाइडर ग्वेन "घोस्ट स्पाइडर" के रूप में मार्वल राइजिंग: सीक्रेट वारियर्स में दिखेगी, जहाँ डव कैमेरॉन एक बार फिर उसका किरदार निभाएंगी।[18]

वीडियो गेम संपादित करें

गेम का नाम ध्वनि संदर्भ
स्पाइडर मैन अनलिमिटेड लौरा बेली [19]
मार्वल:कांटेस्ट ऑफ़ चैंपियंस [20]
मार्वल:अवेंजर्स अलायन्स
मार्वल हीरोज एश्ले जॉनसन [21][22]
मार्वल: फ्यूचर फाइट [23]
मार्वल पजल क्वेस्ट [24]
मार्वल अवेंजर्स अकादमी कैथरीन लुशनी
लेगो मार्वल सुपरहीरोस २ [25]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Rothman, Michael (February 26, 2015). "Marvel Brings Spider-Man's Dead Girlfriend Back to Life". ABC News. मूल से December 13, 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 3, 2016.
  2. Campbell, Andy (26 February 2015). "Spiderman's Dead Girlfriend Is A Kick-Ass Superhero Now". The Huffington Post. मूल से March 17, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 September 2016.
  3. Ching, Albert (March 13, 2015). "Slott Details the Unexpected Origins of Spider-Gwen and Spider-Punk". ComicBookResources.com. मूल से September 9, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 9, 2016.
  4. Campbell, Andy (February 25, 2015). "'Spider-Gwen' puts female spin on an icon". USA Today. मूल से July 16, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 3, 2016.
  5. Wheeler, Andrew (October 27, 2014). "Gwen Stacy As Hero: Latour, Rodriguez & Renzi On 'Spider-Gwen'". ComicsAlliance.com. मूल से March 4, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 4, 2016.
  6. Pitts, Lan (October 17, 2014). "SPIDER-GWEN Artist Robbi Rodriguez: 'She's a Career High Note'". Newsarama. मूल से March 4, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 5, 2016.
  7. Rodriguez, Robbie (August 22, 2014). "Meet Gwen Stacy, Spider-Woman, in Edge of Spider-Verse #2". Marvel.com. मूल से 21 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 30, 2015.
  8. Damore, Meagan (September 17, 2014). "Edge of Spider-Verse #2". Comic Book Resources. मूल से September 5, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 5, 2016.
  9. Tutton, Robert (October 17, 2014). "The Rise of Spider-Gwen". Paste. मूल से December 13, 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 11, 2016.
  10. Latour, Jason (w), Rodriguez, Robbie (p), Rodriguez, Robbie (i), Renzi, Rico (col), Cowles, Clayton (let), Lowe, Nick (ed). "Gwen Stacy: Spider-Woman" Edge of Spider-Verse #2 (September 17, 2014), Marvel Comics
  11. Latour, Jason (w), Rodriguez, Robbie (p), Rodriguez, Robbie (i), Renzi, Rico (col), Cowles, Clayton (let), Nick Lowe, Devin Lewis (ed). "Most Wanted" Spider-Gwen #1-#5 (April–August 2015), Marvel Comics
  12. Latour, Jason (w), Rodriguez, Robbie (p), Rodriguez, Robbie (i), Renzi, Rico (col), Cowles, Clayton (let), Lowe Nick (ed). "Greater Power" Spider-Gwen v2, #4 (January 6, 2016), Marvel Comics
  13. Latour, Jason (w), Rodriguez, Robbie (p), Rodriguez, Robbie (i), Rico Renzi, Lauren Affe (col), Cowles, Clayton (let), Nick Lowe, Devin Lewis (ed). "Weapon of Choice" Spider-Gwen v2, #9 - #12 (July 27, 2016), Marvel Comics
  14. Latour, Jason (w), Rodriguez, Robbie (p), Rodriguez, Robbie (i), Renzi, Rico (col), Cowles, Clayton (let), Lowe Nick (ed). "Greater Power" Spider-Gwen v2, #2 (November 11, 2015), Marvel Comics
  15. Latour, Jason (w), Rodriguez, Robbie (p), Rodriguez, Robbie (i), Renzi, Rico (col), Cowles, Clayton (let), Nick Lowe, Devin Lewis (ed). "Greater Power" Spider-Gwen v2, #1 (October 14, 2015), Marvel Comics
  16. Goldman, Eric (23 August 2016). "Ultimate Spider-Man Introducing Spider-Gwen into Animation in "Return to the Spider-Verse" Storyline". IGN. मूल से August 24, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 August 2016. Italic or bold markup not allowed in: |website= (मदद)
  17. Rey, Leo (December 18, 2016). "SPIDER-MAN 2017 CARTOON WILL FEATURE VENOM, SPIDER-GWEN, AND MILES MORALES". Nerdspan. मूल से 30 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2018.
  18. "MARVEL TO LAUNCH NEW ANIMATION FRANCHISE 'MARVEL RISING'". Marvel.com. December 7, 2017. मूल से 8 दिसंबर 2017 को पुरालेखित.
  19. Bailey, Laura (December 11, 2014). "True! "@frogoat: @LauraBaileyVO Is it true you voice Spider-Girl (and other Spider-Women) in the Spider-@SpideyUnlimted game?"". Twitter. मूल से 10 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 September 2016. Italic or bold markup not allowed in: |website= (मदद)
  20. Yehl, Joshua (23 June 2015). "Spider-Gwen Gets a New Comic and Joins Marvel Contest of Champions". IGN. मूल से 23 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 August 2016. Italic or bold markup not allowed in: |website= (मदद)
  21. @MarvelHeroes (October 13, 2015). "You know who really get the roles she voices? @MarvelHeroes' voice of Spider-Gwen, @TheVulcanSalute" (Tweet). अभिगमन तिथि June 22, 2017 – वाया Twitter.
  22. Stonecipher, David (9 October 2015). "Spider-Gwen, Captain Marvel Now Available In 'Marvel Heroes' With 'All-New, All-Different' Update". Inquisitr. मूल से 14 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 August 2016. Italic or bold markup not allowed in: |website= (मदद)
  23. Stewart, Marcus (16 December 2015). "Big Marvel Future Fight Update Headlined By A Trio Of Spider-Men". Game Informer. मूल से 19 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 August 2016.
  24. Semel, Paul (8 February 2016). "EXCLUSIVE: Spider-Gwen Swings Into "Marvel Puzzle Quest"". Comic Book Resources. मूल से 26 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 August 2016. Italic or bold markup not allowed in: |website= (मदद)
  25. "Characters". IGN Database. अभिगमन तिथि 28 January 2018.