न्गुएन फु त्रोंग

वियतनाम के राष्ट्रपति और साम्यवादी दल के महासचिव
(ङुएन फु त्रोंग से अनुप्रेषित)

न्गुएन फु त्रोंग या न्गुएन फु छोंग (जन्म 14 अप्रैल 1944) एक वियतनामी राजनीतिज्ञ तथा वियतनाम के मौजूदा राष्ट्रपति हैं। वह जनवरी 2011 से वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव भी हैं।

न्गुएन फु त्रोंग
Nguyễn Phú Trọng

न्गुएन फु त्रोंग


वियतनाम के ९वें राष्ट्रपति
पदस्थ
कार्यभार ग्रहण 
२३ अक्टूबर २०१८
प्रधान  मंत्री ङुएन सुआन फ़ूक
उपराष्ट्रपति डांग थी ङोक थिन
पूर्व अधिकारी त्रन दाई क्वांग
डांग थी ङोक थिन (अन्तरिम)

वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केन्दिरय समिति के महासचिव
पदस्थ
कार्यभार ग्रहण 
१९ जनवरी २०११
पूर्व अधिकारी नोंग डुक मान

कम्युनिस्ट पार्टी के केन्द्रीय सैन्य आयोग के सचिव
पदस्थ
कार्यभार ग्रहण 
१९ जनवरी २०११
डिप्टी ङो सुआन लिक
पूर्व अधिकारी नोंग डुक मान

राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष
कार्यकाल
२६ जून २००६ – २३ जुलाई २०११
पूर्व अधिकारी न्गुएन वान अन
उत्तराधिकारी न्गुएन सिन हुंग

हनोई के पार्टी समिति के सचिव
कार्यकाल
जनवरी २००० – २६ जून २००६
पूर्व अधिकारी ले सुआन तुंग
उत्तराधिकारी फ़ाम क्वांग ङ्ही

राष्ट्रीय सभा के सदस्य
पदस्थ
कार्यभार ग्रहण 
१९ मई २००२
निर्वाचन क्षेत्र हनोई

जन्म 14 अप्रैल 1944 (1944-04-14) (आयु 80)
हनोई, वियतनाम (तत्कालीन फ़्रांसिसी इंडोचीन)
राजनैतिक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ वियतनाम
जीवन संगी ङो थी मान
विद्या अर्जन हनोई विश्वविद्यालय
राष्ट्रीय जन प्रशासन अकादमी
रशियन अकैडमी ऑफ़ साइंसेज़
न्गुएन फु त्रोंग अमरीकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ

वह 19 जनवरी 2011 को, पार्टी की 11 वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव, चुने गए थे[1][2][3][4] तत्पश्चात वर्ष 2016 में पार्टी की 12 वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में पुनः चुने गए। न्गुएन फु त्रोंग पार्टी सचिवालय के अध्यक्ष हैं[5][6][7] और केन्द्रीय सैन्य आयोग (सेंट्रल मिलिटरी कमीशन) के सचिव भी हैं।[8][9] तथा वियतनाम की सर्वोच्च नीति-निर्धारक निकाय, शासी-ब्यूरो के भी वास्तविक अधिपति होने के नाते, उन्हें, वियतनाम का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति समझा जाता है।[10]

त्रांग दाई क्वांग के निधन के बाद, 3 अक्टूबर 2018 को वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने उन्हें औपचारिक रूप से राष्ट्रपति नामज़द किया। वह हो ची मिन्ह (केवल उत्तरी वियतनाम में) और ट्रोंग चिन्ह के बाद पार्टी के साथ राज्य की भी सरपरस्ती करने वाले तीसरे व्यक्ति हैं।

23 अक्टूबर 2018 को उन्हें राष्ट्रीय सभा के छठे सत्र की बैठक में राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया गया था। वे 2006 से 2011 तक राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष भी थे।

प्राथमिक और व्यावसायिक जीवन संपादित करें

न्गुएन फु त्रोंग जिला दांग एन, हनोई में पैदा हुए। उन का ताल्लुक़ एक ग़रीब परिवार से है।[11] उन्होंने वियतनाम नेशनल यूनिवर्सिटी, हनोई से 1963 से 1967 तक भाषा ज्ञान पढ़ा। न्गुएन फु त्रोंग औपचारिक रूप से वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य दिसंबर 1968 में बने। उन्होंने 1967–1973, 1976–1980 और 1983–1996 की अवधियों में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी (भूतपूर्व रूप से लेबर पार्टी) की सैद्धांतिक और राजनीतिक एजेंसी, ताप ची कोङ स्सान (Tạp chí Cộng Sản; साम्यवाद समीक्षक) के लिए काम किया। तथा 1991 से 1996 तक, ताप ची कोङ स्सान के मुख्य संपादक रहे।

1981 में अकैडमी ऑफ़ साइंसज़ में पढ़ने के लिए सोवियत यूनियन गए, जहाँ से उन्होंने 1983 में इतिहास में कैंडिडेट ऑफ़ साइंसज़ की डिग्री हासिल की।[12]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Vietnam: Foreign Policy and Government Guide International Business Publications, USA. – 2007– Page 8 "General Secretary Nông Ðức Mạnh – President Nguyễn Minh Triết – Prime Minister Nguyễn Tấn Dũng – National Assembly Chairman Nguyễn Phú Trọng"
  2. "Nguyen Phu Trong elected Party Chief Archived 2015-06-29 at the वेबैक मशीन", Vietnam News Agency, 19 January 2011.
  3. "Nguyen Phu Trong elected Party General Secretary Archived 2019-04-04 at the वेबैक मशीन", Nhan Dan, 19 January 2011.
  4. "Party Congress announces CPVCC Politburo members Archived 2019-04-04 at the वेबैक मशीन", VGP News, 19 January 2011
  5. "Party leader Trong announces Central Committee Secretariat Archived 2011-02-13 at the वेबैक मशीन", Viet Nam News, 10 February 2011.
  6. "11th CPVCC Secretariat members named Archived 2015-07-15 at the वेबैक मशीन", Vietnam News Agency, 9 February 2011.
  7. (in स्क्रिप्ट त्रुटि: "name_from_code" फंक्शन मौजूद नहीं है।)[[Category:Articles with स्क्रिप्ट त्रुटि: "name_from_code" फंक्शन मौजूद नहीं है।-language external links]] "Ban Chấp hành trung ương, Bộ Chính trị, Ban Bí thư Archived 2013-01-30 at the वेबैक मशीन, Báo điện tử Đảng Cộng sản Việt Nam, 25 January 2011.
  8. (in स्क्रिप्ट त्रुटि: "name_from_code" फंक्शन मौजूद नहीं है।)[[Category:Articles with स्क्रिप्ट त्रुटि: "name_from_code" फंक्शन मौजूद नहीं है।-language external links]] "Tổ chức trọng thể lễ tang Thượng tướng Nguyễn Trọng Xuyên Archived 2013-04-22 at archive.today", VOV Online, 27 June 2012.
  9. "Tổng Bí thư dự Hội nghị quân chính toàn quân Archived 2013-06-14 at the वेबैक मशीन", VOV Online, 16 December 2011.
  10. (in स्क्रिप्ट त्रुटि: "name_from_code" फंक्शन मौजूद नहीं है।)[[Category:Articles with स्क्रिप्ट त्रुटि: "name_from_code" फंक्शन मौजूद नहीं है।-language external links]] "BBC News Archived 2018-10-23 at the वेबैक मशीन".
  11. "Biography of Party General Secretary Nguyen Phu Trong Archived 2015-07-11 at the वेबैक मशीन", Vietnam News Agency, 19 January 2011
  12. "Нгуен Фу Чонг - Деятельность Коммунистической партии Вьетнама по укреплению ее связи с массами на современном этапе : с учетом опыта КПСС : диссертация ... кандидата исторических наук : 07.00.14 - Search RSL". search.rsl.ru (रूसी में). मूल से 5 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-05-18.