चकरी नृत्य
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के लिए उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (दिसम्बर 2020) स्रोत खोजें: "चकरी नृत्य" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
चकरी नृत्य ( हाड़ौती ) चकरी नृत्य हाड़ौती क्षेत्र का मुख्यत : बूंदी जिले का लोकप्रिय नृत्य है।[1]चकरी नृत्य (फ्ढूंदी नृत्य ) देवीलाल सागर ने इस नृत्य को लोकप्रिय बनाया। व्यावसायिक श्रेणी का नृत्य।[2]यह महिला प्रधान नृत्य है।[3] तेज रफ्तार के साथ नृत्य के समय चक्कर काटने के कारण इसे चकरी नृत्य कहते हैं। हाड़ौती अंचल में किए जाने वाले इस नृत्य में कंजर जाति की अविवाहित युवतियाँ भाग लेती हैं। बेड़िया तथा कंजर जाति की महिलाओं दवारा यह नृत्य किया जाता है। बूँदी में कजली तीज के मेले पर मुख्यत: यह नृत्य आयोजित किया जाता है। बारां जिले की छाबड़ा तहसील के नर्तक इस नृत्य में निपुण हैं।[4]शांति देवी , फुलवा फिल्मा राजस्थान के चकरी नृत्य रूपों से संबंधित हैं।[5]
चकरी लोक नृत्य राजस्थान का एक लोकप्रिय एवं पारंपारिक लोक नृत्य है जो कोटा बांरा हाड़ोती अंचल क्षेत्र की महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा किया जाता है इस नृत्य को जब राज एंव महाराजा युद्ध जीत कर आते थे तब अपने युद्ध जीतने कि खुशी में बिजोरी कांजरी को बुलाकर चकरी नृत्य को करवाते थे खास विशेषता यह है कि इसमें महिलाओं द्वारा अस्सी कली का घाघरा चोली पहनकर कर सोलह सिंगार कर गोल गोल चक्कर लगाती है मगर उन्हें चक्कर नहीं आते हैं इसलिए इस नृत्य चकरी लोकनृत्य कहा जाता है और इस नृत्य में पुरुषों की अहम भूमिका रहती है जिसमें अपने वादक ढोलक मजीरा नगाड़ा आदि बजाकर उसकी धुन पर महिलाओं को नृत्य करवाते हैं इस नृत्य में खुशी का कोई भी पर्व को जैसे होली दीपावली शादी ब्याव संबंध सगाई आदि में किया जाता है ममता देवी एंड पार्टी राजस्थान के कलाकारों द्वारा परंपरागत से ही इस लोक नृत्य को किया जाता है
सन्दर्भ
संपादित करेंश्रेणी:नृत्य
- ↑ कुंवर कनक, सिंह राव. DHAROHAR SAMANYA GYAN GUIDE BOOK 2022- KUNWAR KANAK SINGH RAO. प्रभात प्रकाशन. Retrieved 29 नवंबर 2021.
{{cite book}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ अमित, सिंह. RAJASTHAN POLICE CONSTABLE BHARTI PARIKSHA-2019-Competitive Exam Book 2021. प्रभात प्रकाशन. Retrieved 19 अगस्त 2018.
- ↑ कुंवर कनक, सिंह राव. Dharohar Basic Computer Anudeshak Evem Varisth Computer Anudeshak (Hindi Edition). प्रभात प्रकाशन. Retrieved 5 मार्च 2022.
- ↑ अरिहंत, विशेषज्ञ. RAS/RTS Manual Samanya Gyan Aur Samanya Vigyan Sanyukt Pratiyogi Prarambhik Pariksha 2022. अरिहंत प्रकाशन इंडिया लिमिटेड. Retrieved 15 दिसंबर 2021.
{{cite book}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ एडुगोरिल्ला तैयारी, विशेषज्ञ. RSMSSB Rajasthan Patwari Recruitment Exam Prep Book. एडुगोरिल्ला कम्युनिटी प्रा। लिमिटेड. Retrieved 19 नवंबर 2021.
{{cite book}}
: Check date values in:|accessdate=
(help)