निर्देशांक: 24°13′N 84°52′E / 24.22°N 84.87°E / 24.22; 84.87 चतरा (संथाली: ᱪᱟᱛᱨᱟ) भारत में झारखंड प्रान्त के चतरा जिले का मुख्यालय है। यह हजारीबाग, कोडरमा , पलामू, लोहरदगा और रॉंची से घिरा हुआ है, तथा बिहार राज्य की सीमा से सटा हुआ है। चतरा जंगलों से घिरा और हरियाली से भरपूर है। क चतरा जिले में खनिज के साथ कोयला भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

चतरा
ᱪᱟᱛᱨᱟ
—  शहर  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य झारखंड
जनसंख्या
घनत्व
41,990 (2001 के अनुसार )
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)
3,706 km² (1,431 sq mi)
• 427 मीटर (1,401 फी॰)
आधिकारिक जालस्थल: chatra.nic.in

झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रवेश द्वार कहे जाने वाला चतरा जिला की स्थापना 29 मई 1991 ईo में हुई थी[1]I । चतरा जिला की स्थापना हजारीबाग से विभाजित कर के की गयी थी I रांची, हजारीबाग, पलामू व लातेहार की सीमाएं इस जिले से सटी हैं. चतरा जिला में 2 पर्यटन स्थल मां भद्रकाली मंदिर व मां कौलेश्वरी पर्वत है। जिले में दो अनुमंडल सिमरिया व चतरा है। जिला में 12 प्रखंड क्रमशः चतरा, सिमरिया, टंडवा, पत्थलगड़ा, कुंदा, प्रतापपुर, हंटरगंज, कान्हाचट्टी, इटखोरी, मयूरहंड, लावालौंग, गिधौर प्रखंड शामिल हैं। 154 पंचायत व 1474 गांव हैं। जिले से एनएच 99 व एनएच 100 गुजरते हैं. जिला में दो विधानसभा चतरा व सिमरिया है। चतरा झारखंड का सबसे छोटा संसदीय क्षेत्र है। चतरा लोकसभा में 5 विधानसभा आते हैं। जिसमें चतरा, सिमरिया, पांकी, लातेहार, मनिका विधानसभा शामिल हैं। जिले की साक्षरता दर 60.16% है। जिसमें पुरुष साक्षरता दर 69.92 व महिला साक्षरता दर 49.92 है।

● नदियां:- दामोदर, बराकर, हेरुआ, महाने, निरंजने, बलबल, बक्सा

  • क्षेत्रफल:- 3706 वर्ग किलोमीटर
  • वन क्षेत्रफल:- 47.72 प्रतिशत
  • आबादी: 1,042,886
  • पुरुष: 5,33,935
  • महिला: 5,08,951
  • पुलिस स्टेशन:- 15
  • जनसंख्या घनत्व:- 280
  • लिंगानुपात:- 953
  • शिशु लिंगानुपात:- 967
  • अनुसूचित जनजाति:- 4.36%
  • अनुसूचित जाति:- 32.65%
  • अभयारण्य:- लावालौंग अभ्यारण
वर्तमान में

प्रशासकीय / संवैधानिक पद एवं व्यक्ति

  • सांसद:- सुनील कुमार सिंह
  • चतरा विधायक:- सत्यानंद भोगता (मंत्री, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार)
  • सिमरिया विधायक:- किशुन कुमार दास
  • जिला जज:- राकेश कुमार सिंह
  • उपायुक्त:- अंजली यादव
  • पुलिस अधीक्षक:- राकेश रंजन
  • उप विकास आयुक्त:- सुनील कुमार सिंह
  • चतरा अनुमंडल पदाधिकारी:- मुमताज अंसारी
  • सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी:- सुधीर कुमार दास
  • चतरा एसडीपीओ:- अविनाश कुमार
  • सिमरिया एसडीपीओ:- अशोक प्रियदर्शी
  • टंडवा एसडीपीओ:- शंभू सिंह

लेखक:- मो. तसलीम

  1. "जिले के बारे में | चतरा | India". अभिगमन तिथि 2020-08-15.