चिकनी चमेली २०१२ की फ़िल्म अग्निपथ का एक हिन्दी आइटम गीत है जिसका निर्माण अजय-अतुल की जोड़ी ने किया है।[1] इस गीत को १५ दिसम्बर २०११ को प्रदर्शित किया गया था जिसमे कटरीना कैफ पर मुख्यतः यह चित्रित किया गया है और ऋतिक रोशनसंजय दत्त अन्य कलाकार है। गीत हो फ़िल्म के साथ २६ जनवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया था। इस गीत का छायांकन गणेश आचार्य ने किया है और श्रेया घोशाल ने अपनी आवाज़ दी है।[2]

"चिकनी चमेली"
कटरीना कैफ गीत में
गीत द्वारा श्रेया घोशाल
भाषा(एँ)हिन्दी
लिखित२०११
प्रकाशित१५ दिसम्बर २०११
शैलीमराठी संगीत, आइटम गीत
निर्माताअजय-अतुल

गीत को फ़िल्म की सफलता का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है।[उद्धरण चाहिए]

निर्माण संपादित करें

यह गीत मराठी फ़िल्म जत्रा के गीत "कोम्बडी पळाली" (कोम्बडी पलाली) का हिन्दी संस्करण है।[3] मराठी संगीतकार अजय-अतुल की जोड़ी को मराठी फ़िल्म नटरंग से लोकप्रियता हासिल हुई जिसके बाद उन्होंने हिन्दी फ़िल्मों की ओर रुख किया। विरुद्ध, सिंघम और माई फ्रेंड पिंटो को संगीत देने के बाद राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जोसी ने करन जौहर की अग्निपथ की ओर ध्यान केंद्रित किया।

समीक्षा संपादित करें

हिन्दुस्तान टाइम्स की परमिता उनियाल ने कहा की "जिन्हें यह गीत शिला की जवानी जैसा लग रहा था के आश्चर्य में पड़ जाएंगे". उन्होंने गीत को तेज़ और कटरीना के नृत्य की काफ़ी सराहना की। [4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Official Video of Chikni Chameli on Youtube". मूल से 9 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 फ़रवरी 2012.
  2. "Chikni Chameli sets Kombdi's popularity soaring". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 28 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 फ़रवरी 2012.
  3. "Chikni Chameli Katrina recreates Kombdi Palali magic!". glamsham.com. मूल से 15 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 फ़रवरी 2012.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 18 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 फ़रवरी 2012.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें