चुप 2022 की हिन्दी भाषा की भारतीय क्राइम थ्रिलर फ़िल्म है। इसे आर. बाल्की द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म का निर्माण होप प्रोडक्शन के तहत राकेश झुनझुनवाला, जयंतीलाल गड़ा, गौरी शिंदे और अनिल नायडू द्वारा किया गया है।[1] फिल्म में सनी देओल, दुलकर सलमान और श्रेया धनवंतरी हैं, जबकि पूजा भट्ट और सरन्या पोनवन्नन ने सहायक भूमिकाएँ निभाई हैं।

फ़िल्म की कहानी में, एक सीरियल किलर उन फिल्म समीक्षकों को निशाना बनाता है जो फिल्मों की बेईमान तरीके से समीक्षा करते हैं।[2] आईजी अरविंद माथुर को हत्यारे को पकड़ने का काम सौंपा जाता है। चुप को 23 सितंबर 2022 को जारी किया गया था। इसे आलोचकों से ज्यादातर सकारात्मक समीक्षा मिली और यह व्यावसायिक रूप से सफल रही है। इस फ़िल्म को 25 नवंबर 2022 को ज़ी5 पर जारी किया गया था।[3]

कहानी संपादित करें

मुंबई में, नितिन श्रीवास्तव नाम का एक फिल्म समीक्षक अपने आवास पर मृत पाया जाता है। आईजी अरविंद माथुर (सनी देओल) को मामले की जांच सौंपी जाती है। अरविंद का अनुमान है कि हत्यारे ने चाकू से नितिन के शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया और उसके माथे पर एक चिन्ह बना दिया। वह उस चिन्ह को समझने में असमर्थ होता है।

वहीं डैनी (दुलकर सलमान) एक फूलवाला है जो रिपोर्टर नीला मेनन (श्रेया धनवंतरी) से मिलता है और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। कुछ दिनों बाद, एक अन्य फिल्म समीक्षक इरशाद अली भी मृत पाया जाता है। उसका शरीर ट्रेन के नीचे कुचला हुआ होता है। इस बीच, डैनी और नीला करीब आ गए हैं। डैनी उसके जन्मदिन पर उसे "कागज के फूल" उपहार में देता है। एक सप्ताह के बाद फिल्म समीक्षक, परीक्षित प्रभु एक क्रिकेट स्टेडियम में मृत पाया जाता है। उसके शरीर के अंग इधर-उधर बिखरे हुए होते हैं। अरविंद निष्कर्ष निकालता है कि हत्यारा आलोचकों द्वारा लिखी गई समीक्षाओं को पढ़ता है और केवल उन लोगों को निशाना बनाता है जो फिल्मों को नकारात्मक समीक्षा देते हैं।

मुख्य कलाकार संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Dulquer Salmaan starrer Chup OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'चुप', फैंस हुए सुपर एक्साइडेट". ज़ी न्यूज़. 19 नवम्बर 2022. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.
  2. खान, रेखा (22 सितम्बर 2022). "फिल्म समीक्षकों को कितना 'चुप' करा पाई फिल्म". अभिगमन तिथि 27 जून 2023.
  3. "सनी देओल की 'चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' अब ओटीटी पर होगी स्ट्रीम, जानिए किस दिन से देख सकेंगे फिल्म". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.[मृत कड़ियाँ]
  4. "Chup OTT Release: आपके मोबाइल्स में धमाल मचाने आ रहे हैं सनी देओल, जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म". ज़ी न्यूज़. 23 सितम्बर 2022. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें