चेतन चौहान

भारतीय राजनीतिज् भारतीय जनता पार्टी

चेतन प्रताप सिंह चौहान (अंग्रेज़ी: Chetan Pratap Singh Chauhan) pronunciation सहायता·सूचना (२१ जुलाई १९४७ – १६ अगस्त २०२०) भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ४० टेस्ट क्रिकेट मैच खेले। [1]

चेतन चौहान

केंद्रीय कपड़ा मंत्री, श्रीमती स्मृति ईरानी के साथ चेतन चौहान नई दिल्ली में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के दीक्षांत समारोह में दीप प्रज्ज्वलित करती ।
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम चेतेंद्र प्रताप सिंह चौहान
जन्म 21 जुलाई 1947
बरेली, उत्तर प्रदेश ,भारत
मृत्यु 16 अगस्त 2020(2020-08-16) (उम्र 73)
गुरुग्राम, हरियाणा
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से
गेंदबाजी की शैली राइट आर्म ऑफ स्पिन
भूमिका सलामी बल्लेबाज
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
टेस्ट में पदार्पण (कैप 118)25 दिसम्बर 1969 बनाम न्यूज़ीलैंड
अंतिम टेस्ट13 मार्च 1981 बनाम न्यूज़ीलैंड
वनडे पदार्पण (कैप 24)1 अक्टूबर 1978 बनाम पाकिस्तान
अंतिम एक दिवसीय15 फरवरी 1981 बनाम न्यूज़ीलैंड
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
1967/68–1974/75 महाराष्ट्र
1975/76–1984/85 दिल्ली
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिता टेस्ट वनडे प्रथम श्रेणी लिस्ट ए
मैच 40 7 179 26
रन बनाये 2084 153 11143 617
औसत बल्लेबाजी 31.57 21.85 40.22 24.68
शतक/अर्धशतक 0/16 0/0 21/59 0/4
उच्च स्कोर 97 46 207 90
गेंद किया 174 0 3536 36
विकेट 2  – 51 1
औसत गेंदबाजी 53.00  – 34.13 26.00
एक पारी में ५ विकेट 0  – 1 0
मैच में १० विकेट 0 n/a 0 n/a
श्रेष्ठ गेंदबाजी 1/4  – 6/26 1/26
कैच/स्टम्प 38/–  – 189/– 6/–
स्रोत : क्रिकेट आर्काइव], १५ अगस्त २०१७

इनका जन्म तो बरेली में हुआ था लेकिन इनके भारतीय सेना में ऑफीसर होने के कारण उनकी पोस्ट पुणे, महाराष्ट्र में हो गयी थी इस कारण बाद में ये अपने पिता के साथ पुणे आ गए थे। [2]

इन्होंने ज्यादातर क्रिकेट मैच १९७० के दशक में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर के साथ पारी की शुरुआत करते हुए खेले। चेतन चौहान निफ्ट (NIFT) के चेयरमैन रहे। साथ ही वो उत्तर प्रदेश के अमरोहा ज़िले के नौगांव सादात के विधान सभा के सदस्य थे एवं उत्तर प्रदेश सरकार मे खेल एवं युवा मामले मंत्री भी रहे।[3]

मृत्यु संपादित करें

पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान - कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान किडनी में संक्रमण बढ़ गया और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया। यहीं पर इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। चौहान 72 साल के थे।[4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. ईएसपीएन. "चेतन चौहान". मूल से 15 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2017.
  2. क्रिकेट आर्काइव. "Chetan Chouhan". मूल से 15 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2017.
  3. "योगी के मंत्रिमंडल में 'बल्लेबाजी' करेंगे दो खिलाड़ी". पत्रिका. मूल से 9 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 फरवरी 2018.
  4. "UP सरकार में कैबिनेट मंत्री और पू्र्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हुए थे भर्ती". Hindustan (hindi में). अभिगमन तिथि 2020-08-17.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)